क्या आप भी पर्स की साफ सफाई करते समय करते हैं ये गलतियां?: Purse Cleaning Tips
Purse Cleaning Tips

क्या आप भी पर्स की साफ सफाई करते समय करते हैं यह गलतियां तो आज ही करें बंद : purse cleaning tips

लगभग हर महिला के पास इसका कलेक्शन जरूर होता है। हालांकि यह बैग थोड़े से महंगे होते हैं इसीलिए इन्हें संभाल कर रखना ज्यादा जरूरी होता है।

Purse Cleaning Tips: अधिकतर महिलाएं लेदर बैग का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि इसकी क्वालिटी और डिजाइन बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है। लगभग हर महिला के पास इसका कलेक्शन जरूर होता है। हालांकि यह बैग थोड़े से महंगे होते हैं इसीलिए इन्हें संभाल कर रखना ज्यादा जरूरी होता है।

अगर आपके पास लाइट कलर के लेदर का बैग है तो यह बहुत ही जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में उसका साफ सफाई करना जरूरी होता है। अगर आप साफ सफाई करते समय यह गलतियां कर रहे हैं तो इसकी वजह से आपके महंगे पर्स खराब हो सकते हैं। तो आज ही इन गलतियों को करना बंद कर दे जिनके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी देने जा रहे हैं।

Also read : अगर चाहिए बरकत तो पर्स में हमेशा रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

लेदर बैग पर किसी न किसी तरह के दाग लग ही जाते हैं सबसे पहले साफ सफाई जब भी करते हैं तब पर्स में जितना भी सामान पड़ा होता है उसे अपने बैग में से निकाल कर रख दें। उसके बाद उसकी धुलाई शुरू करें।

इस तरह के दाग को बिल्कुल भी नहीं करें अनदेखा

Purse Cleaning Tips
avoid these mistakes while cleaning purse

लेदर बैग पर लगे हुए दाग धब्बों को अगर आप साफ करते हैं तो इस दौरान आपको इस बात को यह ध्यान रखना चाहिए कि अंदर जितने भी दाग लगे हुए हैं उन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। जब आप बहरी साफ सफाई करते हैं तब अंदर लगे हुए दाग धब्बों को साफ करना भी उतना ही ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए पर्स बिल्कुल भी खराब नहीं होता है और उसकी लाइफ बढ़ जाती है।

कभी भी लोकल डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करें

cleaning tips
purse cleaning tips

जब आप लेदर के बैग की साफ सफाई करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की लोकल डिटर्जेंट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका बैग पूरी तरह से खराब हो सकता है। अगर आप अपना पर्स अच्छे तरीके से साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपका बैग बिल्कुल भी खराब नहीं होता है और आप दाग वाले एरिया को अच्छे तरीके से साफ कर सकते हैं।

जहां पर रख रहे हैंडबैग उसे भी करें साफ

Handbag
Handbag Cleaning Tips

लेदर के बैग की लाइफ बढ़ाना पूरी तरह से हमारे हाथ में होता है क्योंकि हम इसका जितने अच्छे तरीके से रख रखाव कर सकते हैं इसकी लाइफ उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। इसीलिए आप जिस जगह पर अपने बैग को रख रहे हैं वह पूरी तरह से साफ सुथरा होना चाहिए। अगर आप घर के किसी भी कोने में अपने पर्स को फेंक देते हैं तो वह जल्दी खराब हो जाता है ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है।

अगर आप भी अपने लेदर बैग की लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करे और इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर अपनी लेदर बैग की साफ सफाई करते हैं तो उसकी लाइफ बढ़ जाती है और वह कई सालों तक बिल्कुल सुरक्षित रहता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...