इन दो चीजों से बालों को करें स्ट्रेट, जानिए आसान विधि: Hair Straightening Tips
Hair Straightening Tips

इन दो चीजों से बालों को किया जा सकता है स्ट्रेट जानिए इसकी आसान विधि : hair straightening tips

अगर आप घर में ही बालों को स्ट्रेट करना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपके लिए एक आसान सी विधि लेकर आए हैं जिसके जरिए आप घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं।

Hair Straightening Tips: आज के समय में हर कोई महिला यही चाहती है कि उनके बाल स्ट्रेट हो यह क्रेज बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। मगर बालों को स्ट्रेट करने के लिए मार्केट में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में आपके बालों को हीटिंग और केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट दिया जाता है जिसकी वजह से हमारे बाल इंस्टेंट स्ट्रेट तो हो जाते हैं लेकिन वह डैमेज भी होने लगते हैं।

अगर हीटिंग इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया जाए तो उसकी वजह से हमारे बाल खराब हो जाते हैं और लंबे समय तक उन्हें प्रोटेक्ट नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप घर में ही बालों को स्ट्रेट करना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपके लिए एक आसान सी विधि लेकर आए हैं जिसके जरिए आप घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं।

Also read : बैक कॉम्ब करने से बालों को हो सकते हैं बहुत सारे नुकसान, जानिए कैसे

किस तरह करें बालों को स्ट्रेट

Hair Straightening Tips
natural hair straightening
  • एक कटोरी चावल का पेस्ट
  • एक केला गला हुआ

ऐसे करें अप्लाई

hair straightening
natural hair straightening at home
  • सबसे पहले एक केला ले। उसे अच्छी तरह से मैश कर ले। अगर इसके लिए आप गला हुआ केला लेते हैं तो और भी बेहतर होता है।
  • इसमें आप एक मुट्ठी चावल एक रात पहले ही पानी मे भिगोकर रख दें।
  • दूसरे दिन सुबह चावल को अच्छी तरह से पीस ले और इसका एक पेस्ट से तैयार कर ले।
  • केला और चावल इन दोनों मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को आप अपने बालों पर अप्लाई करें।
  • इस मिश्रण को आप बालों की रूट पर नहीं लगाएं इसे केवल बालों की लेंथ पर लगाएं।
  • लगभग 1 घंटे तक इसे अपने बालों पर अप्लाई करें।
  • 1 घंटे के बाद अपने बालों को वाश कर ले।
  • आप इसे हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं इससे बालों की स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट हो जाती है।
  • अगर आप इसको ट्राई करते हैं तो आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।

इन बातों को जरूर रखें ध्यान

hair straightening at home
hair straightening at home
  • जो मिश्रण हमने बताया है उसे बालों में अप्लाई करने के बाद भूल कर भी स्ट्रेटनर मशीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल खराब हो सकते हैं और जल भी सकते हैं।
  • इस मिश्रण को लगाकर धूप में बिल्कुल नहीं बैठना है इसे आप नेचुरल तरीके से ही सूखने दे इसके बाद वॉश कर ले।
  • मिश्रण को लगाने के बाद आपके बालों को फोल्ड नहीं करना चाहिए और शावर कैप नहीं पहननी चाहिए इसे बालों में अप्लाई करने के बाद खुला ही छोड़ दें।
  • अगर आप इस मिश्रण को रूट पर लगा रहे हैं तो बालों को धोते समय आपको समस्या आ सकती है क्योंकि जब चावल और केला सूखने लगता है तो उसे पानी से वाश नहीं किया जा सकता इसीलिए इसे केवल लेंथ पर ही लगाना चाहिए।

अगर आप इस तरीके से अपने बालों को स्ट्रेट करते हैं तो आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो वह आपके बालों को डैमेज कर सकता है। इसीलिए जितना हो सके हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करके घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें यह आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...