बिग बॉस 11 में कपल बने बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा शो के बाहर भी एक दूसरे का साथ एंजॉय कर रहे हैं और अपने साथ से हर उस सक्श को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने उनके बारे में ये सोचा था कि वो दोनों एक दूसरे के साथ सिर्फ शो में नॉम्नेशन से बचने के लिए आए थे।
घर के बाहर भी बंदगी और पुनीश की एक दूसरे के लिए दीवानगी घटती नहीं दिखती और दोनों अकसर साथ में नज़र आते हैं। हाल ही में इन दोनों ने साथ में दिल्ली में पार्टी की थी और इस पार्टी की फोटो पुनीश ने अपने सोशल मीडिया के अकाउन्ट में शेयर किया था।
वैलेन्टाइन डे नहीं, मना रहे हैं पूरा वैलेनिटाइन वी
वैसे बिग बॉस में अपने इंटीमेट मोमेन्ट्स और हमें कोई फर्क नहीं पड़ता वाले एटीट्यूड से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए पुनीश और बंदगी इस साल अपना वैलेन्टाइन्स डे और बंदगी का बर्थडे बाली में मनाएंगे। जी हां, बाली वहीं जगह है जिसका नाम लेकर शो में सलमान खान पुनीश को चिढ़ाया करते थे और कहते थे कि पुनीश तुम घर में ही रह गए और बंदगी तो देखो बाली भी चली गई। दरअसल, पुनीश बंदगी ने घर के अंदर ही ये तय किया था कि वो साथ में बाली जाएंगे। इन दोनों ने वैलेन्टाइन वीक शुरू होते ही एक क्यूट सा वीडियो भी शेयर किया।
बंदगी ने एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यु में कहा भी था कि वो बाली देखना चाहती हैं, इसलिए पुनीश और वो बाली में वेलेन्टाइन वीक सेलिब्रेट करेंगे। पुनीश ने बंदगी को एक रिंग भी गिफ्ट किया।
ये भी पढ़े-
