मुझे ब्लड प्रेशर या डायबिटीज नहीं है, लेकिन कुछ दिन पहले मैंने अपना ईको टेस्ट करवाया था क्योंकि छह महीने से मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही, मेरे पैरों में भी सूजन आ गई थी। ईको में मेरे दिल की कार्य क्षमता में 35 प्रतिशत कमी होने की बात सामने आई। आजकल मेरी सांस थोड़ा काम करने पर ही उखड़ जाती है। कृपया सुझाव दें, मैं बहुत चिंतित हूं?
– सुलभा देवरा, नागपुर
लगता है कि यह हार्ट फेलियर है, जिसे सुनकर लगता है कि दिल ने काम करना बंद कर दिया है, पर यह गलत है, आप डरें नहीं। चिकित्सा से हार्ट फेलियर के मरीज लंबे समय तक जीवित रहते हैं तथा सामान्य काम कर पाते हैं। हार्ट फेलियर के कई कारण हैं जिनमें हार्ट अटैक, डायबिटीज, हाईब्लड प्रेशर, कार्डियोमाईपैथी, थॉयराइड, एनीमिया प्रमुख हैं। इसके मुख्य लक्षण सांस लेने में तकलीफ होना है, धीरे-धीरे सांस में तकलीफ बढ़ती जाती है और बाद में मरीज की सांस बैठे बैठे उखडऩे लगती है। पैरों और शरीर पर सूजन आ सकती है। थकान महसूस होना, दिल का तेज धड़कना, खांसी और कभी कभी अचेत भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि तब मरीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है।
ये भी पढ़ें
