सर्व- 2    तैयारी में समय- 10    मिनट बनने में समय 20 मिनट

सामग्री : 

  • पानी 250 मिली,
  • व्हाइट चॉकलेट 125 ग्राम,
  • मक्खन 200 ग्राम,
  • चीनी 250 ग्राम,
  • मैदा 225 ग्राम,
  • बेकिंग पाउडर 6 ग्राम,
  • अंडे 2, टेटली ग्रीन टी बैग 10।

विधि : 

  1. एक सॉस पैन में पानी उबाल लें।
  2. फिर उसमें चीनी, ग्रीन टी डालकर उबाल लें, फिर ग्रीन टी बैग निकाल लें।
  3. अब इसमें मक्खन और चॉकलेट डालें पिघलने के लिए।
  4. जब मक्खन और चॉकलेट पिघल जाएं तब उसमें बची हुई सभी सामग्री के मिश्रण में मिलाकर अच्छे से फेंटें।
  5. फिर मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर 20 मिनट तक बेक करें, अब इसे निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।