छोटे बच्चों को संभालना देखने में जितना आसान होता है, यहिक मानिये ये उतना ही मुश्किल होता है। जितना ध्यान बच्चों के खाने पीने में रखना पड़ता है, उससे कहीं ज्यादा ध्यान उनके सोने का भी रखना पड़ता है। बच्चे कब सोते हैं, कब नहीं ये बात सिर्फ बच्चों के मन पर निर्धारित होती है। कभी कभी जब बच्चों को उनके मन मुताबिक नींद नहीं मिलती तो, तो वो जिद्दी हो जाते हैं और रोते हैं। ये जानना मुश्किल हो जाता है कि आप ऐसा क्या करें जिससे बच्चे को सुबह उठने से लेकर सोने तक में आराम मिले या अच्छा लगे। आज हम आपको अपने इस खास लेख के जरिये ऐसी टिप्स देंगे जिनकी मदद से बच्चे अच्छे से सो सकेंगे।
1. बनाएं शांत माहौल– बच्चों को सुलाना हो या उन्हें नींद से जगाना हो, इसके लिए उन्हें शांति से साथ प्यार से देखें। उन्हें बिना किसी परेशानी के प्यार से धीरे से सुलाने या उठाने की कोशिश करें।
2. प्यार भरा स्नान– अगर बच्चे स्नान कराने की सोच रही हैं तो एक साफ़ और नरम कपड़े और हल्के गर्म पानी से उसे आराम मिलेगा। आप शनिति बनाए रखें और उससे प्यार भरी बाते करें।

3. बच्चे के साथ सोएं– जब भी आप बच्चे को सुला रहे हैं, तो कोशिश कीजिये कि आप उसके साथ सोएं। ऐसे में बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
4. सुलाने से पहले भरें पेट– बहुत से बच्चे होते हैं, जिन्हें रात के समय में भूख लगती है। ऐसे में आप बच्चे को सुलाने से पहले अच्छे से उसे खाना खिला दें। राखी भूख की वजह से उसकी नींद ना खराब हो।
5. कमरे से दूर रखें ऐसी चीजें– बच्चे को अच्छी नींद के लिए जरूरत है तो आरामदायक गद्दे की, और आपके प्यार की। अगर कमरे में खतरनाक जानवर, मोटे कंबल दूर रखें। इससे घुटन होने लगती है।
6. महकाएं बच्चे का कमरा– आप अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए बच्चे के पास नेचुरल लैवेंडर के तेल की महक छिड़क सकते हैं। अगर बच्चा 6 महीने से छोटा है, तो उससे इन सब चीजों को दूर रखें।
7. बच्चों के पेट का रखें ख्याल– जीआरडी आम तरह की समस्या है। बच्चों को इससे सोने की समस्या हो सकती है। इसके आलावा इसमें मांपेशियों में खराबी का कारण बन सकती है। आप इसके लिए किसी बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।
8. बच्चों के हाथों का रखें ख्याल– जब भी आपका बच्चा सोता है तो और सोते समय अगर आप उसकी जगह बदलती हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपने हाथों को बच्चे के पेट, बाहों और सर पर धीरे से डालकर उसे शांत कराने की कोशिश करें।
9. बच्चे का बेडटाइम हो आइडियल– जब बच्चे ज्यादा थके होते हैं तो वो चिढ़चिढ़े हो जाते हैं, और सोने में दिक्क्त करते हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की मानें तो आप बच्चों के साथ समय बिताएं। जरूरी नहीं है कि आप जल्दी उठें, अच्छी नींद के बाद हमेशा बच्चे खुश रहते हैं।
10. कपड़ों रखें ख्याल– जाहिर सी बात है कि आरामदायक कपड़ों में अच्छी नींद आना वाजिब है। ठीक उसी तरह बच्चे भी होते हैं, जिन्हें सोने के लिए आरामदायक कपड़े पहनाएं। बच्चों कसे या फिट कपड़े पहनाने से बचें।

11. तापमान का भी रखें ख्याल– बच्चों के लिए कितना तापमान सही है, इस बात का ख्याल रखें। बच्चा छोटा है तो ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। विशेषज्ञ भी इसी बात की सलाह देते हैं।
12. आउट लाइट का भी रहे ख्याल– अक्सर बच्चे रात के समय जागते हैं और दिन के समय सोते हैं। आप बच्चे को अच्छी नींद देने के लिए कमरे के लाइट आउट के बारे में जरूर जान लें। आप कमरे में अंधेरा रखिये। जब उसके जागने का समय हो तो सरे पर्दे खोल लीजिए। इससे बच्चे को रौशनी में अंतर समझ में आएगा।
13. अच्छी मसाज भी जरूरी– शोध के अनुसार छोटे बच्चों को सिर्फ 15 मिनट की मालिश अच्छी होगी। इससे उन्हें अच्छी नींद आती है।
ये कुछ ऐसी ट्रिप्स हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को एक बेहतर और काफी अच्छी नींद दे सकते हैं। अगर बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही हो तो आप डॉक्टर का परामर्श लेने में बिलकुल भी ना कतराएं।
यह भी पढ़ें-
बच्चों में होने वाला,कान का संक्रमण
शिशु के लिए मालिश क्यों है जरूरी और मालिश करने के तरीके, जाने विस्तार से
