कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ब्रिटिश-भारतीय मूल की अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड फिल्मों में कटरीना अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर हैं। कटरीना ने हिंदी के अलावा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। कटरीना ने बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में की है, जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया है। कटरीना ने ‘राजनीति’, ‘जब तक है जान’, ‘एक था टाइगर’ और नमस्ते लंदन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। कटरीना पिछले कई सालों से अपनी उपस्थिति फोर्ब्स इंडिया के सूची पर दर्ज करवा रही है। अभिनेत्री अभी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो दिसंबर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में कटरीना के अलावा सलमान खान और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।
KATRINA KAIF BIOGRAPHY
| जन्म | कटरीना कैफ 16 जुलाई 1984 (आयु 38) ब्रिटेन, हांगकांग |
|---|---|
| आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| राष्ट्रीयता | ब्रितानी |
| व्यवसाय | अभिनेत्री, मॉडल |
| कार्यकाल | 2003 वर्त्तमान |
| ऊंचाई | 1.75 मी॰ (5 फीट 8 इंच) |
| माता-पिता | मौहम्मद कैफ़ (पिता) सुजैन (माता) |
| संबंधी | इसाबेल कैफ़ |
| @katrinakaif | |
| @katrinakaif | |
| @katrinakaif |
कटरीना कैफ पोस्ट
कटरीना कैफ जीवनी
कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है और उनकी मां का नाम सुजैन है। कटरीना के परिवार की स्थिति कुछ ऐसी रही कि उन्हें एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता था। यही कारण है कि उनकी ज्यादातर पढ़ाई ट्यूशन टीचर्स से घर पर ही हुई है। कटरीना ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरू की इसके बाद उन्हें उनकी पहली फिल्म बूम मिली इस फिल्म में कटरीना को कुछ खास फायदा नहीं पहुंचाया था। लेकिन, उन्हें कई ब्रांड्स एंडोर्स करने को मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘मल्लीस्वरी’ मे काम किया।
वहीं, इसके बाद कटरीना की मुलाकात सलमान और उनकी बहन अलवीरा से हुई और कटरीना को बॉलीवुड में अपना पहला बड़ा ब्रेक फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से मिला था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद कटरीना ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में की है, जिनमें नमस्ते लंदन, पार्टनर, वेलकम, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, दे दना दन, एक था टाइगर और बॉडीगार्ड का नाम शामिल है। कटरीना ना सिर्फ एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, बल्कि वह अब एक सफल उद्यमी भी बन चुकी है। उनका खुद का ब्यूटी ब्रांड है। इसके अलावा कटरीना ने साल 2021 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की कौशल के साथ शादी की है।


कटरीना कैफ फ़िल्म
| वर्ष | शीर्षक | भूमिका |
| 2003 | बूम | रीना कैफ |
| 2004 | मल्लीस्वारी | मल्लीस्वारी |
| 2005 | सरकार | पूजा |
| मैंने प्यार क्यों किया? | सोनिया भारद्वाज | |
| अल्लारी पिडुगु | स्वाति | |
| 2006 | हमको दीवाना कर गए | जिया यशवर्धन |
| बलराम बनाम तारादास | सुप्रिया मेनन | |
| 2007 | नमस्ते लंदन | जसमीत “जैज़” मल्होत्रा |
| अपने | नंदिनी | |
| साझेदार | प्रिया | |
| स्वागत | संजना | |
| 2008 | जाति | सोफिया |
| सिंह इज़ किंग | सोनिया सिंह | |
| नमस्ते | देवदूत | |
| युवराज | अनुष्का | |
| 2009 | न्यूयॉर्क | माया शेख |
| नीला | निकिता/निक्की | |
| अजब प्रेम की गजब कहानी | जेनिफर “जेनी” पिंटो | |
| दे दना दन | अंजलि कक्कड़ | |
| 2010 | राजनीति | इंदु प्रताप |
| तीस मार खान | आन्या | |
| 2011 | जिंदगी ना मिलेगी दोबारा | लैला |
| अंगरक्षक | स्वयं | |
| मेरे ब्रदर की दुल्हन | डिंपल दीक्षित | |
| 2012 | अग्निपथ | अज्ञात |
| एक था टाइगर | ज़ोया हमैनी | |
| जब तक है जान | मीरा थापर | |
| 2013 | मैं कृष्णा हूं | स्वयं |
| बॉम्बे टॉकीज़ | स्वयं | |
| धूम 3 | आलिया | |
| 2014 | बैंग बैंग! | हरलीन साहनी |
| 2015 | प्रेत | नवाज़ मिस्त्री |
| 2016 | फितूर | फिरदौस |
| बार बार देखो | दीया कपूर | |
| 2017 | ………. | श्रुति सेनगुप्ता |
| टाइगर जिंदा है | ज़ोया हमैनी | |
| 2018 | न्यूयॉर्क में स्वागत है | स्वयं |
| ठग्स ऑफ हिंदोस्तान | सुरैया | |
| शून्य | बबीता कुमारी | |
| 2019 | भारत | कुमुद रैना |
| 2021 | सूर्यवंशी | डॉ. रिया गुप्ता |
| 2022 | फोन भूत | रागिनी महेश्वरी |
| 2023 | मेरी क्रिसमस † | टीबीए |
| बाघ 3 † | ज़ोया हमैनी |
कटरीना कैफ तस्वीरें



















FAQ | कटरीना कैफ
कटरीना कैफ के कितने बच्चे है?
कटरीना कैफ ने हिंदी कैसे सीखी?
कटरीना कैफ का क्या बिजनेस है?
सलमान खान और कटरीना कैफ में क्या रिश्ता है?



