Summary: सलीम के समझाने का सलमान पर असर
सलमान ने यह भी बताया कि कैसे चीज़ें धीरे-धीरे बदलीं। सलीम खान ने बच्चों को समझाया कि वह अभी भी सलमा से ही प्यार करते हैं और परिवार नहीं टूटेगा।
Salman Khan Family Story: सलमान खान हमेशा अपनी बात बेझिझक कहते हैं, लेकिन उनके सबसे भावुक पलों में से एक वह है जब उनके परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। बॉलीवुड स्टार बनने से बहुत पहले की बात है, तब सलमान सिर्फ 10 साल के थे और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि उनके पिता सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी क्यों की!
एक 1990 के फ़िल्मफ़ेयर इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि उनकी मां, सलमा खान, के लिए वह समय कितना दर्दनाक था ,“मैं मम्मा’s बॉय हूं। मैं उन्हें दुखी नहीं देख सकता। पापा की दूसरी शादी से मां बहुत आहत हुई थीं। मुझे बुरा लगता था जब वो रात-रात भर पापा के घर आने का इंतज़ार करती थीं।”
लेकिन उसी इंटरव्यू में सलमान ने यह भी बताया कि कैसे चीज़ें धीरे-धीरे बदलीं। सलीम खान ने बच्चों को समझाया कि वह अभी भी सलमा से ही प्यार करते हैं और परिवार नहीं टूटेगा। सलमान ने कहा था,“उस समय मैं लगभग 10 साल का था। हेलेन आंटी को स्वीकार करने में हमें काफी समय लगा। लेकिन आज वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हमारा परिवार एक बंद मुट्ठी जैसा है…”।
सलीम शादीशुदा थे, इससे हेलेन को परेशान रहती थी

सलमान उस वक्त परेशान थे, लेकिन हेलेन भी अपने मन में भारीपन लेकर जी रही थीं। एक पुराने फ़िल्मफ़ेयर इंटरव्यू में हेलेन ने भी कहा था, “यह बात मुझे शुरू में बहुत परेशान करती थी कि सलीम एक शादीशुदा आदमी थे। मुझे गिल्ट महसूस होता था। लेकिन सलीम बाकी इंडस्ट्री के मर्दों जैसे नहीं थे। मैं उन्हें बहुत सम्मान देती थी, क्योंकि उन्होंने मेरी मदद बिना किसी स्वार्थ के की।”
ऐसे शुरू हुआ सलीम खान और हेलेन का रिश्ता
उनका संबंध कई साल पहले डॉन की शूटिंग के दौरान मजबूत हुआ था, जब हेलेन ने मशहूर गाना “ये मेरा दिल यार का दिवाना” किया था। हेलेन ने याद करते हुए कहा, “मैंने उन्हें पहली बार सच में डॉन की शूटिंग के दौरान ही जाना।” सलीम खान ने बताया कि कैसे शाम की छोटी-छोटी मुलाकातों ने उन्हें एक-दूसरे के करीब कर दिया। एक दफा उन्होंने बताया था, “शूटिंग के बाद हेलेन हमारे यहां आती थीं। हम साथ बैठकर एक ड्रिंक लेते, फिर वो चली जातीं।” जब उनसे पूछा गया कि कब प्यार हुआ, उनका सीधा जवाब था – “अगर कभी प्यार किया होगा, तो समझ आ ही जाता है।”
तूफान से ठहराव तक
शुरुआत में यह रिश्ता परिवार के लिए मुश्किल था, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। खासकर तब जब सलमा खान ने हेलेन को दिल से अपना लिया। सालों बाद, सलमान ने खुद कहा था कि उनका परिवार पूरी तरह एकजुट तभी हुआ जब उनकी मां ने हेलेन को पूरी तरह अपनाया। आज यह रिश्ता अटूट है, हेलेन हर बड़े फैमिली फंक्शन में दिखती हैं, यहां तक कि सलीम और सलमा की हाल ही में हुई 61वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी में भी वह मौजूद थीं।
