Summary: कतर में दबंग टूर से पहले भाईजान की फिटनेस फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग
सलमान खान इन दिनों कतर में होने वाले दबंग टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। कतर पहुंचते ही भाईजान का भव्य स्वागत हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फिटनेस फोटो शेयर की, जिसमें वह जबरदस्त स्ट्रेचिंग करते नज़र आ रहे हैं
Salman Khan Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक अलग ही तरह की फैन फॉलोइंग है। सलमान के फैंस उन्हें प्यार से भाईजान कहते हैं। सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही ओरा है। इन दिनों सलमान खान दबंग टूर के सिलसिले में कतर गए हैं। कतर में उनका शानदार स्वागत हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब टूर से पहले सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।सलमान खान के दबंग टूर लिए।
सलमान खान ने शेयर की दबंग टूर की पहली तस्वीर
दरअसल, कुछ समय पहले ही दबंग टूर अनाउंसमेंट पोस्टर के जरिए की गई थी। अब सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दबंग टूर से पहले ही एक्टर ने इसकी एक झलक दिखा दी है। उन्होंने अपना पैर अपनी हाइट से भी काफी ऊपर उठाया हुआ है और स्ट्रेच करते नजर आ रहे हैं, वे इस स्टिल में परफेक्ट फिटनेस गोल देते नजर आ रहे हैं और काफी रिलैक्स भी हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- अहा।
फैंस ने की सलमान की तारीफ

सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैन्स फायर इमोजी बनाकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं तो कुछ कमेंट में इसे भाई का जलवा बताया। एक यूजर ने कमेंट किया बॉलीवुड का एक ही किंग है। तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘सलमान खान भाई आग लगा रहे हो।’ एक ने लिखा है शेर हो भाई आप शेर। एक बहुत ही मजेदार कमेंट आया है कि शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।
कब शुरू होगा दबंग टूर?
बता दें, इस साल दबंग टूर 14 नवंबर को कतर के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में आयोजित होगा। सलमान खान के इस टूर में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, स्टेबिन बेन, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे सितारों की टोली शामिल होगी। इस प्रोडक्शन का निर्देशन सोहेल खान एंटरटेनमेंट और जेए इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। पर खबर है कि सोनाक्षी इस टूर का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने आखिरी वक्त में इसे छोड़ने का फैसला लिया
वीकेंड का वार पर नहीं दिखेंगे सलमान
इन दिनों सलमान खान बिग बॉस 19 शो को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट सलमान खान नहीं करेंगे बल्कि कोई और करेगा। सलमान खान शूटिंग में बीजी है जिसके चलते वो इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान अगले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें सलमान खान ऐसे अवतार में दिखने वाले हैं, जैसे पहले कभी नहीं देखे गए। सलमान खान ‘किक 2’ में भी नजर आएंगे। सलमान खान के फैंस उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किक’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बजरंगी भाईजान 2 पर बात करते हुए कबीर खान ने कहा था कि उनके पास इस सीक्वल के लिए कई दिलचस्प आइडिया हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम नहीं शुरू किया है। दबंग 4 एक साल पहले दबंग फ्रैंचाइजी के निर्देशक अरबाज खान ने ‘दबंग 4’ का कन्फर्मेशन दिया था, लेकिन फिलहाल ये प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज पर है।
