Summary: अविका और मिलिंद की जोड़ी पहली बार टीवी पर, दीपिका की तबीयत पर दी सधी हुई प्रतिक्रिया
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर और उनके मंगेतर मिलिंद चांदवानी जल्द ही ‘पति पत्नी और पंगा’ शो में पहली बार एकसाथ नजर आएंगे। शो के प्रमोशनल इवेंट में अविका से उनकी पूर्व को-स्टार दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि दीपिका ही अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने के लिए सही व्यक्ति हैं।
Dipika Kakar Health Update: टीवी की चहेती बहू और अपनी मासूम मुस्कान से सभी का दिल जीतने वाली अविका गोर अब एक नए अवतार में दर्शकों से मिलने वाली हैं। लेकिन इस बार वह अकेली नहीं होंगी। उनके साथ होंगे उनके मंगेतर मिलिंद चांदवानी और यह जोड़ी पहली बार टेलीविजन पर एक साथ नजर आएगी। जल्द ही शुरू होने जा रहे रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” में दोनों साथ नजर आएंगे। हाल ही में इस शो से जुड़े एक इवेंट में अविका से जब दीपिका कक्कड़ की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
दीपिका कक्कड़ के बारे में क्या कहा अविका गोर ने?
अविका गोर और दीपिका कक्कड़ “ससुराल सिमर का” में बहनें बनी थी। इसलिए जब अविका से उनकी पुरानी को-एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत भावुक लेकिन संतुलित जवाब दिया। उनके इस कठिन दौर को लेकर अविका ने कहा, “मैं उनके सारे व्लॉग्स फॉलो करती हूं। हम एक दूसरे से कभी कभी टेक्स्ट और कॉल पर बात भी करते हैं। लेकिन मैं उनकी हेल्थ पर कोई कमेन्ट नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि वह खुद ही सबसे बेहतर अपडेट दे सकती हैं।”
अविका ने साफ कहा कि दीपिका ही अपनी हेल्थ से जुड़ी बातें शेयर करने का अधिकार रखती हैं और सभी को उनके यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए ही जानकारियां मिलती रहेंगी।
दीपिका और अविका का रिश्ता

“ससुराल सिमर का” में दीपिका ने बड़ी बहन सिमर का किरदार निभाया था और अविका छोटी बहन रोली के रोल में थीं। शो में दोनों के बीच जो बॉन्ड दिखाया गया, वह कैमरे के बाहर भी गहरा बन गया। अविका ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि दीपिका सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि एक गाइड जैसी हैं, जिन्होंने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में संभलकर चलना सिखाया। दीपिका कक्कड़ हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी से गुजरी हैं और फिलहाल टार्गेटेड थेरेपी ले रही हैं।
अविका और मिलिंद का रियल लाइफ से रियलिटी शो तक का सफर
अविका और मिलिंद की जोड़ी न केवल रील में, बल्कि रियल लाइफ में भी खूब चर्चित रही है। दोनों ने जून 2024 में एक प्राइवेट इवेंट में सगाई की थी और तब से सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब पहली बार दोनों एक रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” में नजर आएंगे, जहां उन्हें एक-दूसरे के साथ असली जिंदगी की उलझनों, रोमांस और बातचीत को कैमरे के सामने जीना होगा। इंटरव्यू में दोनों ने कहा कि वे इस अनुभव को लेकर बहुत उत्साहित हैं और यह उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में भी दिखेगी झलक
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के अलावा, अविका और मिलिंद जल्द ही “लाफ्टर शेफ्स 2” के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में भी साथ दिखाई देंगे। इसका मतलब है कि यह कपल आने वाले दिनों में दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है।
