Bollywood Qisse: सलीम खान ने 1980 में हेलेन से शादी की थी, तब वे सुशीला चरक उर्फ सलमा खान के साथ निकाह में थे। सलीम और सलमा ने 1964 में शादी की और उनके तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान और दो बेटियाँ अलवीरा खान और अर्पिता खान हैं। पूरा खान परिवार एक साथ रहता है और एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध है। हैरानी की बात यह है कि सलमा और हेलेन भी बहनों की तरह हैं और उनके बीच कोई खटास नहीं है।
read also: बॉलीवुड में इन प्रसिद्ध शहरों के नाम पर बनी फिल्में: Bollywood Films
धर्मेंद्र, शादी के कार्ड पर हेलेन का नाम देखकर चौंक गए थे
अरबाज खान के चैट शो, द इनविंसिबल्स के एक एपिसोड में , हेलेन ने बताया कि कैसे सलीम खान ने अपनी बेटी अलवीरा की शादी के इनवाइट में फैमिली के बाकी मेंबर के साथ हेलेन का नाम भी शामिल करवाया था। इस बारे में बात करते हुए, हेलेन ने अरबाज को बताया कि धर्मेंद्र भी इस बात से हैरान थे कि उनका नाम भी शादी के कार्ड में जोड़ा गया था। धर्मेद्र ने हेलेन को कहा था कि जब अलवीरा की शादी हुई थी और आप सभी ने शादी का कार्ड छपवाया था और उस कार्ड में आप लोगों ने लिखा था ‘सलीम खान, सलमा खान, हेलेन खान और बच्चे आपको आमंत्रित करते हैं…’ उन्होंने कहा कि वो इसे कभी नहीं भूलेंगे।”
सलीम एक बेहतरीन इंसान हैं।
अरबाज खान ने हेलेन के इस खुलासे पर हामी भरी और बताया कि उन्हें वह सब अच्छी तरह याद है। हेलेन ने उस इंटरव्यू में अरबाज को पिता सलीम की तारीफ़ करते हुए बीच मे ही उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि सलीम खान एक अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं, और हेलेन बहुत भाग्यशाली हैं कि वह उनके जीवन में हैं।
सलमा खान के पिता उनके अंतर-धार्मिक विवाह के खिलाफ थे
इससे पहले, टॉक शो, द इनविंसिबल्स में अपने बेटे अरबाज खान के साथ एक इंटरव्यू में , सलीम खान ने याद किया कि वह सलमा के पेरेंट्स से मिलना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि प्रेम-संबंध के शुरुआती दिनों में गुप्त रूप से मिलना अनुचित था। सलीम ने अपने ससुर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया और बताया कि शुरुआत में उनके धार्मिक मतभेदों को लेकर वे चिंतित थे। लेकिन सलीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धर्म उनके और सलमा के बीच कभी समस्या नहीं बनेगा। बाद में, सलीम और सलमा ने अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर कराया।
