परफेक्ट पार्टी लुक के लिए कैरी करें ये आउटफिट, डोनल बिष्ट से लें टिप्स: Celebrity Outfits
Celebrity Outfits and Looks

Celebrity Outfits: डोनल बिष्ट हिंदी टेलिविजन इंडस्ट्री की और साउथ सिनेमा की एक खूबसूरत एक्ट्रेस है जिन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट में अपनी खूबसूरती और हुस्न का जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस को जब भी देखा जाता है परफेक्ट लुक में नजर आती हैं और उनके पार्टी लुक भी बहुत कमाल के होते हैं।

आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ खास लुक्स की जानकारी देते हैं जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं और किसी भी महफिल की जान बन सकती हैं। डोनल ने इन सभी आउटफिट को बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। आप भी इन्हें अपने मुताबिक पहन सकती हैं।

यह भी देखे-इस समर सीजन में दिखें सबसे कूल, जाह्नवी कपूर से सीखें स्टाइलिश रहना: Janhvi Style

Celebrity Outfits: पूल पार्टी

Celebrity Outfits
Celebrity Outfits-Donal Style

अगर आप अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी इंजॉय करने के लिए जाना चाहती हैं तो डोनल की तरह है स्काई ब्लू को ऑर्ड ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। खूबसूरत सी ड्रेस के साथ एक्ट्रेस नेम मैचिंग शर्ट्स जारी किया है और खुले बालों में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

नाइट क्लब

Night Party Outfits
Celebrity Outfits for Night Party

अगर आपको भी नाइट क्लबिंग और पार्टी का शौक है तो आप डोनल को तरह ब्लैक लेदर आउटफिट पहन सकती हैं। क्लब की चमचमाती लाइट में इस आउटफिट को पहन आप बहुत खूबसूरत नजर आएंगी। एक्ट्रेस को ये ड्रेस ऑफ शोल्डर है इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव करवा सकती हैं।

कॉकटेल लुक

Cocktail look
Donal Cocktail look

कॉकटेल और फेयरवेल पार्टी के हिसाब से साड़ी लुक एक बेहतरीन ऑप्शन है। ब्लैक कलर की इस फ्रिल साड़ी में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी ब्यूटीफुल लगना चाहती हैं तो ये लुक ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी लेसाथ एक्ट्रेस ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना है और खूबसूरत स्ट्रेट बाल और मैचिंग इयररिंग्स में वो सुंदर लग रही हैं।

पार्टी वाइव्स

Party Look
Party Vibes Looks

मेहेंता पिंक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में डोनल का लुक बहुत ही जबरदस्त है। मिनिमम मेकअप के साथ उन्होंने ड्रेस के मैचिंग की लिपस्टिक और लाइट आईशैडो का इस्तेमाल किया है। उनके सेंटर पार्टेड ओपन बाल आगे से वेवी नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ किसी कूल पार्टी का हिस्सा बनने के लिए ये लुक परफेक्ट है।

शॉर्ट ड्रेस

Short Dress
Donal in Short Dress

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनने का शौक रखती हैं और किसी पार्टी में ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो डोनल की तरह येलो वी दीप नेक ड्रेस का चयन कर सकती हैं। इस ड्रेस पर कलरफुल शेड्स में डिजाइन बनी हुई नजर आ रही है को बहुत ही खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने अपना ये लुक हाई हील्स और लाइट मेकअप से पूरा किया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...