हम सभी ने अपने बचपन में रस्सी जरूर कूदी होगी। बचपन में यह हमारे मनोरंजन और खेल का हिस्सा हुआ करती थी। हमें शायद उस समय यह नहीं पता होगा कि यह एक एक्सर्साइज़ भी हो सकती है। रस्सी कूदना सबसे आसान और बेहतरीन व्यायाम माना जाता है, इससे बहुत ही कम समय में हमारे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह कि इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती, आप घर पर ही खुली जगह में इसे कर सकती हैं।
