पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश के चलते जगह-जगह बाढ़ का असर नजर आ रहा है। वहीं लगातार बढ़ते यमुना के जल स्तर के कारण दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक ऊपर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से यमुना का स्तर बढ़ता जा रहा है। आज इसका असर दिल्ली मैट्रो पर भी नजर आया। बाढ़ के कारण पिंक और रेड लाइन पर मैट्रो की स्पीड कम कर दी गई। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ से प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
