समय की किल्लत के कारण हम धीरे धीरे अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरत है, झटपट एक्सरसाईज की। दरअसल कुछ ऐसे वर्कआउटस भी हैं, जिनको करने में हमें काफी कम समय लगता है और इससे बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न भी आसानी से कर सकते है। अगर आपभी इसी जुगत में हैं कि तेजी से कैसे फैट को बर्न किया जाएं, तो उसका जवाब है तबाता वर्कआउट।
