अगर आपको याद हो तो कुछ दिन पहले तन्मय भट्ट को सोशल मीडिया से लेकर हर उस प्लैटफॉर्म पर आलोचना झेलनी पड़ी थी जहां-जहां उनके बारे में चर्चा हो सकती थी। उस वक्त तन्मय ने स्नैपचैट पर देश के दो बड़े दिग्गज, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर का मजाक बनाया था।
