एक बार फिर पिच पर बॉलीवुड के सितारें उतरने के लिए तैयार हैं। मौका है सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सी.सी.एल.) सीजन 6 का। जिसमें एक नई भी टीम जुड़ रही है। ‘पंजाब दे शेर’ सीसीएल में शामिल होने वाली नौवीं टीम है। पहला मैच मंबई हीरोज और पंजाब दे शेर के बीच है। जो की 23 जनवरी को होना है। मुंबई हीरोज के कप्तान बॉबी देओल हैं और पंजाब दे शेर की कमान सोनू सूद के हाथों में है।
