लगभग दस साल तक टीचिंग जॉब करने के बाद श्वेता शर्मा ने पति के साथ मिलकर अपना स्टेशनरी का बिज़नेस शुरू किया और इसी काम के सिलसिले में जब वो एक कस्टमर से मिली तो उन्होंने उन्हें मॉडलिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। बस, फिर क्या था? बचपन से ही एक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाली श्वेता ने मौका मिलते ही मॉडलिंग शुरू किया और रैम्प पर ऐसा चलीं कि सीधे आज की दिल्ली/एनसीआर की विजेता बनकर मिसेज़ दिल्ली का ताज जीत लिया।
