कंप्यूटर साइंस व चंडीगढ़ की यूनिवर्सटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में 18 वर्षों से भी अधिक अनुभव के बाद लोग शिल्पा को टेकप्रिन्योर बुलाने लगे हैं।शिल्पा महना भटनागर इवोक्स्या टेक्नोलॉजी की सीईओ और को-फाउंडर हैं और उन्हें लगता है कि बच्चों की सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है, जिससे हमारा देश जूझ रहा है और अपनी कंपनी इवोक्स्या के जरिये वो देश में बदलाव लाना चाहती हैं।
