लाइटस, कैमरा, एक्शन के बीच जहां बॉलीवुड के सितारों की शादीशुदा जिंदगी दरकने में देर नहीं लगती, वही कई ऐसे जोडियां हैं, जो प्रेम और स्नेह की मजबूत डोर से बंधे हुए हैं। बॉलीवुड की चकाचैंध के बीच रहते हुए भी कुछ ऐसी जोडि़यां हैं जिनके रिश्ते की नींव प्रेम और विश्वास पर टिकी हैं। पेश है बॉलीवुड के 6 ऐसी खुशहाल विवाहित जोडियां जो प्रेम की अटूट डोर को थामे साथ-साथ चल रहे हैं।
