मल्टीकलर बेबी स्वेटर
 
सामग्री:- बेज़ ऊन 25 ग्राम, व्हाइट ऊन 25 ग्राम, ब्लू ऊन 75 ग्राम ।
 
विधि:- 160 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर शुरू करें और दोनों तरफ से 8-8 फंदे पर्ल वाली पट्टी के बुनें। व्हाइट रंग से 2 सलाई पर्ल की और 10 सलाई बेज़ रंग की सीधी बुनें। फिर व्हाइट रंग की 1 सलाई पर्ल की बुनें। 2 सलाई बेज रंग की साथ में जाली वाला डिजाइन बुनें। ऊपर फिर 2 सलाई व्हाइट रंग की और 1 पर्ल की बुनें। फिर ब्लू रंग की पर्ल की सलाई बुनें। फिर 6 सलाई ब्लू रंग की बुनें। 1 सलाई व्हाइट की पर्ल। 14 सलाई बेज़ रंग की जाली की डब्बी वाला डिजाइन बुनें। 2 सलाई व्हाइट रंग से सीधी और 1 पर्ल की डालें। साथ में बाजू की कटाई शुरू करें। 2 सलाई बेज़ रंग की और 2 सलाई व्हाइट रंग की जाली वाला डिजाइन बुनें। फिर ऊपर ब्लू रंग से पर्ल का डिजाइन 2.5” तक बुनें। फिर गले की कटाई गोलाई में करें।
 
बाजू:- 40 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें। अगले भाग की तरह डिजाइन डालते हुए 6” बुनें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 4 सलाई सीधी बुनकर जाली डालकर डिजाइन बनाएं।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 

हरा बेबी स्वेटर

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- हरा ऊन 120 ग्राम।
 
विधि:- 150 फंदा डालकर 3 सलाई पर्ल की बुनें और साथ 5 फंदे पट्टी के लिए बुनें। 2” सीधा बुनें और बीच में सफेद और पिंक रंग से (वी) टांका की डिब्बी बनाएं। फिर ऊपर जाली वाला डिजाइन बुनते हुए 5” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई करें। 1.5” बुनने पर गले की कटाई गोलाई में करें। दाईं पट्टी पर बदन के लिए 5 होल बराबर दूरी पर करें।
 
बाजू:- 40 फंदे डालकर 3 सलाई पर्ल की बुनें और दोनों तरफ से हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए और जाली का डिजाइन डालते हुए 6.5” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे घटाएं। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 4 सलाई पर्ल की डालें और बंद कर दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 

ग्रे एलिफेंट स्टाइल टोपी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-  ग्रे ऊन 50 ग्राम, पिंक ऊन 25 ग्राम ।
 
विधि:- 12 चेन डालकर क्रोशिए से टोपी शुरू करें। 3 लाइन में हर तीसरी चेन में 1-1 चेन बढ़ाते हुए 3 लाइन बुनें। हर 3 लाइन बुनने के बाद चौथी लाइन में 1 चेन में 2-2 डिजाइन बुनें। 14 लाइन क्रोशिए से बुनें और बंद कर दें। दोनों तरफ क्रोशिए की 2 रंग की 2-2 टिक्की बनाकर क्रोशिए से ही जोड़ दें। पोम-पोम बनाकर ऊपर की तरफ सुई से लगा दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 

मोती से सजा नीला स्वेटर

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-  200 ग्राम नीली ऊन, 25 सफेद मोती, 1 बटन, 10 नं. की सलाईयां।
 
विधि:- 80 फं. डाल कर 2&2 रिब आधा इंच बुन लें फिर स्ट. स्टि. बनाते हुए 4 इंच लंबा बुनें, फिर स्वेटर के बीच के हिस्से में 4 फं. की केबल फिर तिरछा डिजाइन डालते हुए जाली बनाएं। छ: इंच पर मुड्ढे काट दें, 3-2-1-1, 3 इंच बुन कर गले की कटाई करें। बीच के 10 फंदे बंद करके आसपास 3-२ 1के क्रम में घटाते जाएं। कंधे पर 16 फंदे रखें।
 
पीछे का हिस्सा:- आगे के हिस्से से मिलाते हुए पीछे का हिस्सा प्लेन ही बुनें।
बाजू:- 40 फं. डाल कर 2&2 रिब आधा इंच बुन लें। शेप के लिए हर चौथी सलाई पर एक-एक फंदा बढ़ाती जाएं।जब 60 फं. हो जाएं तो 3-2-1 के क्रम में घटा कर बाजू पूरी करें। दूसरी भी ऐसे ही बुन लें। गले के फंदे उठा कर गला बुनें, एक तरफ से खुला रखें और बटन लगाएं। मोती से सजा कर स्वेटर तैयार करें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

डायमंड जंप सूट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- लाल ऊन 150 ग्राम, क्रीम, तोतिया व हरे रंग का ऊन थोड़ा-थोड़ा, 9 व 11 नं. की सलाईयां, 4 बटन।

विधि:- आगे का भाग:-  गले से बुनना शुरू करें। 11 नं. की सलाई में लाल ऊन से 50 फं. डालकर सिं.रि. में 2 सेमी बुनें। अब 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में बुनें। 2 सलाईयां लाल बुनकर 26 सलाईयों से डायमंड नमूना डालें। आगे की बुनाई लाल रंग से करें। 2 सलाईयां स्टा.स्टि. में बुनें। अब 11 नं. की सलाईयों से दोनों किनारों पर 11-11 नये फं. डालकर 11+50+11=72 पर सिं.रि में 2 सेमी. बुनें। अब 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में बुनते हुए कुल लंबाई 29 सेमी. कर लें।

नीचे बताए अनुसार टांगों के लिए फं. का विभाजन करें:- अगली सलाई (उ.)- 32 फं. उ., 8 फं. बंद करके अंत तक उ.फ. बुनें। शुरू के 32 फं. पर टांग का आकार देने के लिए अंदर वाले किनारे पर 1 फं. घटाएं। इसके बाद हर पांचवी सलाई में उस ओर तब तक 1-1 फं. घटाएं जब तक कि सलाई में 22 फं. न रह जाएं। यथास्थान 2-2 सलाईयों की रंग-बिरंगी धारियां डालें। अब बिना फं. घटाए तब तक बुनें जब तक कुल लंबाई 42 सेमी. न हो जाए। अब लाल ऊन से 2 सेमी. सि.रि. में बुनें व सभी फं. बंद कर दें। विपरीत दिशा में छांट देते हुए दूसरी टांग भी बना लें।

पीछे का भाग:- 11 नं. की सलाई में लाल ऊन से 14 फं. डालकर सिं.रि. में 1½ सेमी. बुनें। अब 9 नं. की सलाईयां लगाकर 4 सलाईयां स्टा. स्टि. में बुनें। अगली 2 सलाईयों में यथास्थान काज बनाएं। कुल लंबाई 11 सेमी. कर लें। इसी तरह 11 सेमी. की एक पट्टी और बुनें। दोनों पट्टियों केबीच में 22 नए फं. डालकर 11 नं. की सलाईयों से सिं.रि. में 2 सेमी. बुनें। आगे की बुनाई आगे के भाग के समान करें। जम्प सूट की सिलाई कर लें। आगे के भाग पर यथास्थान 2-2 बटन लगा दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

बचे हुए ऊन से बना हाफ स्वेटर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री: थोड़ी-थोड़ी 8-10 रंगों की ऊन, 9 नं. की सलाईयां, क्रोशिया, 2 बटन, 2 चिटकनी।

विधि: 52 फंदे 9 नं. की सलाई में डालकर गार्टर स्टिच में (दोनों तरफ से सीधे) चार धारी डालें। 23 फंदे दोनों तरफ से सीधे, फिर 6 फंदे सीधे (उल्टी सलाई में 6 फंदे उल्टे बुनें) फिर 23 फंदे सीधे। 6 सलाई बुनने के बाद 7वीं सलाई में बीच
के 6 फंदे 3-3 आगे वाले ऊपर से पीछे वाले 3 पीछे से बुनें। एक फली सी बन जाएगी। इसी प्रकार 8 रंगों के द्वारा बुनें। 32 धारी बुनने के बाद 5-5 फंदे मुड्ढों में घटाएं। चार धारी के बाद 6 फंदे गले में बीच में घटाएं। फिर दोनों तरफ से हर चौथी सलाई में एक-एक फंदा घटाते हुए जब 8 फंदे रह जाएं तो सभी फंदे घटा दें। पीछे वाले पल्ले में समान रूप से घटाते हुए बुनें। सिर्फ अंतर यह रखें कि आगे 16 धारी व पीछे 19 धारी होनी चाहिए। आगे 8 फंदे कंधे में पीछे 6 फंदे रखें। दोनों पल्लों को सिलकर क्रोशिये से कंगूरे बनाएं व फिनिशिंग दें। आगे वाले पल्ले के ऊपर पीछे वाले पल्ले का बढ़ा हुआ भाग रखकर बटन पट्टी बनाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

बेबी सेट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- 200 ग्राम मैरून ऊन, 200 ग्राम आफ व्हाइट ऊन, 10 नं. की सलाईयां।

विधि: पीछे व आगे का हिस्सा:- 60 फंदे डाल कर 3 सलाई सीधी उल्टी बुनें, मरून ऊन से फिर ऑफ व्हाइट से 2&2 रिब आधा इंच बुनें। 4 फंदे की केबल बनाएं, आठ सलाईयों में मरून रंग से और ऑफ व्हाइट से 2 सीधे, 2 उलटे फंदे बुनते हुए बॉक्स पैटर्न बनाएं। 7 इंच बुनकर गले की काट दें, बीच के 20 फंदे बंद करके साइड पर 3-2-1 के क्रम में आगे के हिस्से के लिए फं. घटा दें।

बाजू:- 36 फंदे डाल कर 3 सलाई मरून से उल्टी-सीधी बुनें। फिर ऑफ व्हाइट से 2&2 रिब आधा इंच बुनें। हर चौथी सलाई पर दोनों तरफ 1-1 फंदा बढ़ाएं, बॉक्स पैटर्न जारी रखते हुए। 50 फंदे हो जाएं तो बंद कर दें। दूसरी बाजू भी ऐसे ही बनाएं। गले के फंदे उठा कर ऑफ व्हाइट से 2&2 रिब बुनें और फिर मरून से तीन सलाई उल्टीसीधी बुनकर गला पूरा करें।

टोपी:- 70 फंदे डालकर स्वेटर के जैसे ही पहले मरून फिर ऑफ व्हाइट से बनाएं। 3 इंच का बॉक्स पैटर्न बनाएं और फिर टोपी की शेप में टोपी तैयार करके क्रोशिये का मोटीफ बनाकर लगा दें।

मिंट्स:- 36 फंदे 4 सलाईयों पर बुनकर बॉक्स पैटर्न बनाएं, फिर दोनों तरफ से एक-एक फंदा कम करते हुए अंत में 5 फंदों में ऊन पिरोकर बंद कर दें। क्रोशिये का मोटिफ लगाकर मिंट्स सजाएं और चेन स्टीच से डोरी बनाकर बीच में पीरो दें।

मोजे:- 40 फंदे डाल कर मरून ऑफ व्हाइट का बार्डर बनाएं, फिर मरून से ही जारी रखते हुए पहले बीच के 15 फंदे बुनें फिर साइड से फंदे उठाते हुए मोजे पूरे करें। चेन की डोरी डाल कर मोजा पूरा करें। दूसरा भी ऐसे ही बनाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

दो रंग का डिजाइनर कोट 

सामग्री:- सफेद ऊन के 2 गोले, डार्क गुलाबी ऊन के 2 गोले, 9 नं. की सलाईयां, सुई, 6 बटन।

विधि:- यह बेबी कोट अपर कॉलर से बुना जाएगा। कॉलर बनाने के लिए 80 फंदे सलाई में डालकर 1 और 2 सलाई गा.स्टि. में बुनें। दो फंदे पहले सीधे बुनते हुए अंतिम दो फंदे से पहले दो फंदे का एक फंदा बनाएं, फिर दो फंदे सीधे बुनें। उल्टी स. दो फंदे सारे फंदे उल्टे, लास्ट के दो फंदे सीधे बुनें। इस तरह प्रत्येक सलाई में एक-एक फंदा दोनों तरफ से घटाते हुए 62 फंदे रह जाएंगे। दो शुरू के फंदे और दो अंत के फंदे में चार-चार फंदा बढ़ा लें, जो बटन-पट्टïी के लिए रखे जाएंगे। 6-6 फंदे बटन पट्टी के लिए रखे हैं। 58 फंदे में आगे के भाग व बाजुएं 9-9 फं. पर व पीछे का भाग 18 फंदे पर बुनें। डिजाइन आप अपने मन के अनुसार डाल सकते हैं। हर सीधी सलाई में सभी भागों के बीच के 1-1 फंदे के दोनों ओर जाली बनाते हुए फंदे बढ़ाएं। यानी 1 सलाई में 8 फंदे बढ़ेंगे। कुल सीधी सलाइयों में 128 फं. बढ़ाएं। 

कॉलर बुनने का ढंग:- 6 फंदे पट्टी के सीधे फिर 9 फंदे ऊन आगे करके एक सीधा, फिर ऊन आगे करके 9 सीधे बुनें। फिर ऊन आगे करके 18 सीधे, ऊन आगे करके एक सीधा। फिर ऊन आगे करके 9 सीधे, फिर ऊन आगे करके 1 सीधा बुनें, ऊन आगे करके 9 सीधा, फिर 6 फंदे पट्टी के रखे। दो रंगी बुनाई डालते हुए बीच-बीच से सभी पल्लों में फंदा बढ़ा लें, जिससे कोट का शेप अच्छा आएगा। आस्तीन में 48 फंदे और पल्लों में 60 फंदे रखे। इसके लिए पल्लों में किनारे-किनारे कम से कम 6-6 फंदा बढ़ा लें, फिर सभी पल्लों को अलग-अलग बुनते हुए स्वेटर तैयार कर लें। आस्तीन में 48 फंदे को घटाकर 30 फंदों का बॉर्डर बना लें। कोट की सिलाई करके बटन टांक दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

योक वाला बाबा सूट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- 7 गोले पीच रंग की ऊन के, 10-11 नं. की सलाईयां, सीने के लिए सुई।

विधि:- पीछे का भाग:- 80 फं. डाल कर 11 नं. की स. पर 14 स. दोनों तरफ से उ. बना कर रिब बना लें।

पहली स.:- स. बदलें, 1 सी. फं. डबल चक्कर से 1 उ. 3 फं. का उ. जोड़ा, 1 उ. ऊ. बढ़ाते हुए 1 सी. डबल चक्कर से 1 उ. 3 फं. का 1 जोड़ा, 1 उ. पूरी लं. इसी क्रम में दोहराएं। दूसरी स. पूरी उल्टी। तीसरी-चौथी स. क्रमश: सी. उ. बुनें।

पांचवी स.:- पहली स. की तरह दोहराएं। 8-9 इंच लं. बनाएं।

आगे का भाग:- 7 फं. पट्टी के दोनों तरफ से उ. बुनें, 35 फं. में बुनाई पीछे के भाग की तरह बुनें। दूसरे भाग में भी 42 फं. डालें, बुनाई के बाद पट्टी बनाएं।

आस्तीन:- 36 फं. डालें, रिब बनाएं, बुनाई के साथ दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं, 5 इंच लं. रखें, दोनों आस्तीन इसी तरह बना लें।

योक:- पांचों भाग साथ जोड़ें। पट्टी के 7 फं. उ. बुनें, 2 सी. 3 फं. का 1 जोड़ा 2 सी. 3 फं. का 1 जोड़ा, इसी क्रम में पूरी स. बुन लें। 4 स. उ. बुनें योक की शेप आने लगेगी। 6 स. सी. बुनें। दूसरी स. में पट्टी उसी तरह बनाएं, 2 स. 2 फं. का जोड़ा, इसी क्रम में दोहराएं। तीसरी बार में गले के 80 फं. बचे उसकी गले की पट्टी बना कर बंद कर दें। योक बन जाएंगे, सिलाई करें।

टोपी:- 80 फं. डालें रिब बनाएं, बुनाई पीछे के भाग की तरह बनाएं, 5 इंच के बाद मुड्ढों की तरह दोनों तरफ 10-10 फं. घटाएं, पुन: दोहरों, फिर 7-7 फं. घटाएं दोहराएं, 5-5 फं. घटा कर 2 फं. बंद कर दें, सिलाई कर लें।

मोजे:- 37 फं. डाल कर बनाएं 3½ इंच होने पर बूटी की तरह बढ़ा कर घटा दें, सिलाई कर लें।

ये भी पढ़ें-

ट्रेंडी फेस्टिव विंटर कलेक्शन

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।