मेरी 21 वर्षीय कजि़न ने हाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ असुरक्षित यौन संबंध बना लिए थे और उसके बाद उसने आईपिल ली थी। मैंने सुना है कि आई-पिल 100 फीसदी सुरक्षा नहीं देती है। उसे अब क्या करना चाहिए?
— पूनम जैन, ग्वालियर
आई-पिल यौन संबंधों के ज़रिए फैलने वाली बीमारियों और अवांछित गर्भधारण से 100 फीसदी सुरक्षा नहीं देती है। यह सिर्फ 80 फीसदी सुरक्षा देती है और इसके असफल होने की दर 20 फीसदी है। उन्हें किसी गायनोकॉलिस्ट से संपर्क करना चाहिए और समझना चाहिए कि एसटीडी की जांच के लिए उन्हें क्या करना है। सुबह ली जाने वाली दवा सिर्फ इमरजेंसी दवा होती है। इसे नियमित तौर पर गर्भनिरोधक के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मासिक धर्म के पहले दिन से सातवें दिन तक अगर आप यौन संबंध बना रही हैं तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यह समय सुरक्षित है, लेकिन ध्यान रखें कि ओवा और स्पर्म 42 से 72 घंटे तक जीवित रहते हैं। अगर कोई स्पर्म जीवित रहता है तो महिला सुरक्षित अवधि में भी गर्भधारण कर सकती है।
ये भी पढ़ें-
मेनोपॉज़ के दौरान अनियमितताओं से परेशान हूं, कौन सी जॉच कराऊं?
कंप्यूटर पर काम करने से मेरे कंधों में तेज दर्द है, कैसे ठीक होगा?
पिछले चार दिन से मेरे बच्चे की तेज जुकाम और कफ की समस्या कम नहीं हो रही, क्या करूं?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
