
लुभावने ऑफर से बचें
इनदिनों ऑनलाइन कोर्सेज की भरमार है। ऐसे में ऑनलाइन कोर्स का पता लगाते ही आपके पास ढ़ेरों लुभावने ऑफर्स आने लगते हैं। आपको ऐसे सभी ऑफर्स से बचना है, साथ ही यह चेक करना है कि जिस कोर्स को करने के लिए आप इंट्रेस्टेड हैं, उसके लिए अन्य संस्थान कितनी फीस वसूल रही हैं। यदि फीस में जमीन-आसमान का अंतर है तो तत्काल सावधान हो जाइए।

बैकग्राउंड चेक करें
ऑनलाइन कोर्स हमेशा किसी ना किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ही करना चाहिए। आप यदि ऑनलाइन कोर्स या लर्निंग लेना चाहते हैं तो सबसे पहले एक लिस्ट बनाएं और उसमें लिखें कि यह कोर्स आपको कहाँ से करना है। इसके बाद उस संस्थान की प्रोफाइल चेक करें और यह तलाशें कि कोर्स संस्थान द्वारा कितने दिनों से चलाया जा रहा है। इस कोर्स को अब तक कितने लोग कर चुके हैं और उनका अनुभव इस कोर्स को करके कैसा रहा। इसके लिए आप ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद रिव्यू सेक्शन को भी देख सकते हैं।
जान-पहचान के लोगों को तलाशें
लर्निंग लेने से पहले यह भी पता करें कि आपकी जान-पहचान में से किसी ने पहले यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से किया है या नहीं ? यदि जवाब हां तो उनका अनुभव कैसा रहा?। मसलन क्या यह लर्निंग काम आई ? इसमें कोई खामी जो उन्हें दिखी हो, आदि। यह एक तरह से क्रॉस चेक की प्रक्रिया है, जिसकी मदद से आप यह जान पाएंगे कि जिस कोर्स को आप करने जा रहे हैं वो असल में आपके काम का है भी या नहीं।

निजी जानकारी शेयर ना करें
ऑनलाइन लर्निंग लेने जा रहे हैं तो स्वाभाविक सी बात है कि पेमेंट भी ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। ऐसे में आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें जैसे- अपने अकाउंट की जानकारी, पासवर्ड आदि कभी भी किसी के साथ साझा ना करें। यदि आप यह सावधानी रखते हैं तो आसानी से ऑनलाइन फ्रॉड से भी बच सकते हैं और लॉकडाउन में बेहतर लर्निंग का आनंद भी उठा सकते हैं

यह भी पढ़ें
किशोर और कोविड-19 की चुनौतियां
क्या कोविड-19 के संक्रमण के फैलते हुए सुरक्षित है सेक्चुअल इंटरकोर्स
