इस बारे में शेफ विकी रत्नानी उत्साहित होकर बताते हैं कि, “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान यहां के आकर्षक समुद्री किनारों व भोजन एवं संस्कृति की विविधता का अनुभव लेना मेरे लिए बेहतरीन एहसास था। मैं यहां से लौटते हुए कुछ खास यादें साथ ले जा रहा हूं, जैसे कंगारू आयलैंड पर क्वाड बाइकिंग, बर्ली हेड्स में बारबेक्यूइंग, सिडनी के रॉयल बॉटेनिक गार्डन्स में यहां के मूल निवासियों के साथ हेरीटेज टूर पर जाना, मेलबॉर्न के विचित्र कैफेज़ के कॉफी कल्चर को देखना और ऐसे ही कुछ अन्य अनुभव जो जीवन भर साथ रहेंगे। मुझे यहां के अनोखे व्यंजन बनाने का मौका भी मिला जैसे हेलूमी के साथ कंगारू आयलैंड बारबेक्यू , यहां की ताज़ा सब्जियों से बनी क्वीन विक्टोरिया सलाद, प्रॉन एंड टॉमेटो कॉकटेल, आदि। अब मैं इस शानदार सफर में हासिल हुए अनुभवों को अपने दर्शकों के साथ बांटना चाहता हूं।”
प्रत्येक भारतीय के लिए घूमने की पसंदीदा जगहों में ऑस्ट्रेलिया एक बेहतरीन जगह के रुप में उभरा है। इसके विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों में मेलबोर्न स्टार, ओपेरा हाउस, बोन्डी बीच, एडिलेड ओवल क्रिकेट मैदान, कंगारू आयलैंड आदि का समावेश है।
‘टेस्ट डाउन अंडर’ में आपको शेफ विकी विश्व प्रसिद्ध मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट्स नोमा ऑस्ट्रेलिया के स्वाद का मज़ा लेते नज़र आ रहे हैं। साथ ही, वो कोलोनियल ट्रैमकार रेस्टोरेंट, टेटसूया, मेलबॉर्न के प्रीमियर ग्रीक रेस्टोरेंट गाज़ी में भोजन करते हुए और मेलबॉर्न तथा गोल्ड कोस्ट के वाइनयार्ड्स में सबसे बेहतरीन ऑस्ट्रेलियन वाइन को चखते हुए भी नज़र आ रहे हैं। यह शो लिविंग फूड्ज़ पर 1 अगस्त से शुरु हो चुका है और हर सोमवार व मंगलवार रात 10 बजे प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार और रविवार शाम 4 बजे इस शो का पुनःप्रसारण देखा जा सकता है।
लिविंग फूड्ज़ और शेफ्स
चैनल के पास शेफ, रेस्टोरेंट मालिक और भोजन के शौकीनों का बेहतरीन समूह है – जैसे रनवीर ब्रार, कुणाल कपूर, रॉकी सिंह, मयूर शर्मा, गौतम महर्षि, विक्की रतनानी, मारिया गोरेटी, पंकज भदौरिया, अजय चोपड़ा और राखी वासवानी। ये साल, लिविंग फूड्ज़ ने अपना प्रमुख शो ‘गंगा, द सोल ऑफ इंडिया’ शुरु किया, जिसमें फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता दिया मिर्ज़ा पहली बार भारतीय टेलीविज़न पर नज़र आई हैं। टेलीविज़न प्रोग्रामिंग के अलावा, यह चैनल भोजन एवं संस्कृति से जुड़ी विशेष संग्रहित गतिविधियों व ऑन-ग्राउंड इवेंट्स के ज़रिये दर्शकों से संवाद कायम करता है। जहां चैनल की शुरुआत के बाद से इसकी टेलीविज़न व्यूअरशिप (दर्शक संख्या) में लगातार वृद्धि हुई है, वहीं इसने अपने आकर्षक एवं जानकारीप्रद शैली के कार्यक्रमों के कारण बड़ी संख्या में ऑनलाइन फैन्स जुटाए हैं। भारतीय लाइफस्टाइल एवं एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के स्तर को ऊपर उठाते हए, लिविंग फूड्ज़ ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों के लिए लगातार मजबूत दर्शक वर्ग हासिल किया है और यह चैनल आने वाले महीनों में ऐसे ही रोमांचक कार्यक्रम पेश करने का वादा करता है।
शेफ विकी रत्नानी
मुंबई में रहने वाले विकी रत्नानी एक शेफ, टेलिविज़न एंकर, कुकबुक लेखक और व्यंजनों के सलाहकार हैं। वो मुंबई के इंस्टिट्यूट होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएट हैं और वर्तमान में मुंबई स्थित द कॉर्नर हाउस के मालिक हैं। चहल-पहल भरे मुंबई शहर के मध्य में स्थित द कॉर्नर हाउस एक यूरोपियन रेस्टोरेंट है जो एक उत्कृष्ट डाइनिंग अनुभव की पेशकश करता है। घूमने के शौकीन और फूड लवर शेफ विकी ने प्रतिष्ठित ओशन लाइनर कंपनी, कनार्ड के साथ भी काम किया है। इनकी सिग्नेचर स्टाइल कुकिंग स्थानीय सामग्रियों, अंतरराष्ट्रीय प्रचलन और आधुनिक तकनीकों से प्रेरित है। मुंबई में उनके ऑरस और निडो रेस्टोरेंट देश के शीर्ष रेस्टोरेंट्स में शामिल हो चुके हैं।
लिविंग फूड्ज़ पर शेफ विकी ‘विकीपीडिया’ नामक एक और मज़ेदार शो होस्ट करते हैं जिसमें दुनिया भर की बेहतरीन रेसिपी दिखाई जाती है।
