डिस्को के रंग में रंगे जायकेइसे जादू कहें या डिस्को की दीवानगी कि रेस्ट्रो के जायकों दिखा डिस्को का जायका। बारबेक्यू नेशन में डिस्को प्रेरित व्यंजन जैसे मछली डांस – रसीली लहसूनी मछली,जिम्मी जिम्मी चिंगरी – गार्लिक और प्रॉन्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन, डिस्को खिसको – और डेजर्ट में ले हलवा और इमोशनल अत्याचार जैसी चीज़े पेश की गईं।
जायके के साथ एंटरटेनमेंट हॉटस्पॉट
बारबेक्यू नेशन एक एंटरटेनमेंट हॉटस्पॉट जैसा दिखा जहां डिस्कोथेक जैसा माहौल साथ ही डिस्को बॉल आकार में स्ट्रोब लाइट्स, फ्लैशी डिस्को बॉल्स के साथ चमकीले और आकर्षक इंटीरियर, अंधेरे में चमकने वाले हैंडबैंड्स और रंगीन एलईडी डांसफ्लोर ग्राहकों और मेहमानों को डिस्को के दौर में वापस ले जाने के लिए काफी थे।
बप्पी ने की यादें ताज़ा
बप्पी दा इस खास मौके पर अपनी पुरानी यादें ताज़ा करते नज़र आए। उन्होने इस मौके पर मिथुन दा और अपनी बॉडिंग को भी मीडिया के सामने रखा। साथ ही इतने सालों से प्यार देने के लिए मीडिया और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
लाइव काउंटर पर अलग जायका
लाइव काउंटर पर दिखा स्वादिष्ट ज़ुबी ज़ुबी गुची मशरूम, एक्सॉटिका दे गुरु डक, टर्की क्वेल के साथ भरपूर सॉस का स्वाद । बेवरेज मैन्यू में स्पेशल मॉकटेल गुलाबू और बेबी डॉल के साथ डिस्को थीम वाले मॉकटेल ओम शांति ओम मार्टिनी, छम्मक छल्लो और दीवानी मस्तानी के जायके दिखे जो पार्टी मूड के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
बारबेक्यू नेशन
बारबेक्यू नेशन भारत के सर्वाधिक सफल कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट श्रृंखलाओं में से एक है। देशभर में 60 से अधिक आउटलेट्स वाला यह रेस्टोरेंट वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों विकल्पों में अमेरिकन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल और भारतीय व्यंजनों का खुशनुमा मिश्रण उपलब्ध कराता है।
डिस्को किंग बप्पी दा के साथ म्यूजिकल जायका
