उनके 59 वें जन्मदिन पर हम आपको रूबरू करवाएगे उनसे जुड़ी 5 खास बातों के बारे में…

 

न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान दीप्ति ने एक रेडियो स्टेशन में भी काम किया। जिस पर हिन्दी कार्यक्रम भी आते थे।

दीप्ति नवल ने अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इन्होंने 1977 में आई ‘जलिया वाला बाग’ फिल्म से अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने फिल्मों में केवल अभिनय ही नहीं, किया बल्कि लेखन, निर्माण और निर्देशन में भी हाथ आजमाया और इसी क्रम में महिलाओं पर आधारित एक टीवी धारावाहिक ‘थोड़ा सा आसमान’ का लेखन और निर्देशन किया व एक यात्रा शो ‘द पाथ लेस ट्रैवल्ड’ का निर्माण किया।

दीप्ति नवल ने फिल्म डॉयरेक्टर प्रकाश झा के शादी की। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नही चल सकी। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

आजकल दीप्ति फिल्मों के साथ-साथ समाज कार्यों में भी सक्रिय है। वह मानसिक रूप से बीमार लोगों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती है। साथ ही लड़कियों की शिक्षा के लिए ‘विनोद पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट’ भी चलाती हैं।