दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर ( The White Tiger )’ की शूटिंग के लिए दिल्ली में मौजूद है। इसके बाद दिल्ली की हालत देखकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर की है। फोटो में वह चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इसे साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)’ की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है. मैं यह सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा।’
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे लिखा, ‘हमारे पास जो एयर प्यूरिफायर और मास्क है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। बेघरों के लिए प्रार्थना करो…।’
