हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभकारी माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से देवी-देवताओं का आर्शीवाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धी बनी रहती है। ऐसे में लगभग हर हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति के घर में आपको तुलसी का पौधा देखने को मिल ही जाएगा। हालांकि अगर घर में तुलसी का पौधा लगा रखा है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। जैसे कि…

तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें

माना जाता है कि तुलसी के पौधे पर देवी-देवता का वास होता है, ऐसे में इस पौधे के आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। अगर तुलसी का पौधा घर के बागीचे में लगा रखा है, तो तुलसी के आसपास घास-फूस को नियमित रूप से साफ करते रहें। 

नियमित रूप से जल दें

तुलसी के पौधे में नियमित रूप से सुबह के समय स्नान ध्यान करके जल जरूर दें। साथ ही धूप बत्ती जरूर दिखाएं। 

इस वक्त में ना तोड़े तुलसी के पत्ते 

बिना स्नान किए कभी तुलसी के पत्ते ना तोड़े। इसके अलावा रविवार के दिन, एकादशी, चंद्रग्रहण या सूर्य ग्रहण के दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़ें।