बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग शादी के बाद लगातर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में अपने कमबैक की तैयारी में हैं। वो फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के साथ वापसी कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका की इस फिल्म का टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 13 सितम्बर को वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज हो रहा है।

‘द स्काई इज पिंक’ की पूरी टीम TIFF 2019 में अपनी मूवी के प्रीमियर के लिए टोरोंटो पहुंच चुकी है। बीते शनिवार को प्रियंका ने TIFF 2019 में जाते वक्त की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके साथ फिल्म के एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए थे।
इस तस्वीर के बाद प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फिल्म के एक सीन की है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें प्रियंका को एक्टर फरहान खान ने बाहों में भर रखा है। दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार और बहुत कुछ मिलाकर बनाया है इसे। ##TheSkyIsPink जुड़े रहें हमारे साथ।’
फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता अदिति और नीरेन की लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में 30 साल से साथ रह रहे दंपति की प्रेम कहानी को उनकी बेटी के परिप्रेक्ष्य से बताया गया है।
ये भी पढ़े-
मैं एयरपोर्ट लुक्स के चक्कर में नहीं पड़ती, मुझे सिर्फ कंफर्टेबल रहना पसंद है- सोनाक्षी सिन्हा
गृहलक्ष्मियों के साथ अक्षय कुमार चले मिशन मंगल करने
ये है बॉलीवुड के 6 सौतेले भाई-बहन, फिर भी छिड़कते हैं एक-दूजे पर अपनी जान…
