Mahesh Babu, Priyanka Chopra
Mahesh Babu, Priyanka Chopra

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, जो अपनी भव्य और बड़ी स्केल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब अपनी अगली फिल्म एस.एस.एम.बी.29 (वर्किंग टाइटल) पर काम कर रहे हैं।

आरआरआर की शानदार सफलता के बाद यह उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मुख्य कलाकार—प्रियंका, महेश बाबू और पृथ्वीराज—इस महीने के अंत तक एक महत्वाकांक्षी एक्शन सीन की तैयारी शुरू करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह एक्शन सीन नाव पर आधारित होगा और इसके लिए कलाकारों को गहन फिजिकल ट्रेनिंग और रिहर्सल करनी होगी।

एस.एस. राजामौली इस सीन को बेहद खास और यादगार बनाना चाहते हैं, और इसीलिए शूटिंग से पहले सभी कलाकार पूरी तरह से तैयार रहेंगे।

एक्शन सीक्वेंस मई और जून में शूट किया जाएगा

एक सूत्र ने टैब्लॉयड को बताया, “इस एक्शन सीन में पानी, आग और काफी हद तक अराजकता देखने को मिलेगी। इसे बहुत बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा और इसके स्टंट इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के होंगे।” यह एक्शन सीक्वेंस मई और जून में शूट किया जाएगा।

सूत्र के मुताबिक, इस सीक्वेंस की तैयारी के लिए प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत करीब 3000 लोग इस महीने के अंत तक ट्रेनिंग शुरू करेंगे। शूटिंग की लोकेशन हैदराबाद में रखी गई है और इसे फिल्म का सबसे दमदार हिस्सा माना जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा भी आएगी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले अपने हिस्से की शूटिंग करेंगी, जबकि महेश बाबू बाद में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का एक हिस्सा पूरा करेंगे और इसके बाद करीना कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

एक अन्य क्रू मेंबर ने टैब्लॉयड को बताया कि इस फिल्म के एक्शन सीन को खास बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टंट कोऑर्डिनेटर्स को भी शामिल किया।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 के लिए अक्सर हैदराबाद आ-जा रही हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी की थी। हालांकि, एस.एस. राजामौली की यह बड़ी फिल्म उनके लिए भारतीय सिनेमा में एक शानदार कमबैक मानी जा रही है।

फिलहाल, प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल 2’ की रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं। यह सीरीज़ रुसो ब्रदर्स द्वारा बनाई जा रही है और इसका प्रीमियर 2026 में होने की उम्मीद है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...