Rasika Dugal Life Story
Rasika Dugal Life Story

Rasika Dugal Life Story:मिर्जापुर-2′ की बीना त्रिपाठी को ही इस फिल्म का असली हीरो माना जाता है। उन्होंने इसमें दिलचस्प किरदार निभाया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि आज उनके फैंस की भरमार है। ऐसा नहीं कि उन्होंने इसके पहले फिल्मों में एक्टिंग नहीं की, लेकिन मिर्जापुर में वीलेन बीना त्रिपाठी की भूमिका निभाने वाली रसिका दुग्गल ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। हालांकि उनकी जिंदगी कि कुछ ऐसी अनकही बातें हैं, जो बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाली है। उम्मीद है कि ये बातें फैंस को बहुत पसंद आएंगी।  

रसिका दुग्गल का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। यहीं से रसिका ने अपनी पढ़ाई भी शुरू की। ये बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि रसिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स ऑनर्स कंप्लीट किया। इसके बाद FTII (Film and Television Institute of India) पुणे, जो कि एक मशहूर फिल्म संस्थान है, वहीं से रसिका ने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। पढ़ाई-लिखाई में रसिका हमेशा से ही काफी ब्रिलियंट रही हैं।

हो सकता है इस बात को जानकर आप हैरान होंगे कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी पब्लिक स्पेस में जेंडर के आसपास घूमने वाले एक प्रोजेक्ट पर रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर की। इसके बाद फिल्मों में आने से पहले उन्होंने थिएटर में भी काफी लंबा समय बिताया और भारत के कई बड़े ड्रामा डायरेक्टर के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने स्टेज पर अपनी एक्टिंग की स्किल को तेज करने की हर कोशिश की। रसिका मानती हैं कि किसी भी अभिनेता की असली ट्रेनिंग थिएटर में ही होती है। 

बता दें रसिका की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘हामिद’ थी, जिसमें उन्होंने बेहद दमदार एक्टिंग की थी। इसके अलावा उनको कई शॉर्ट फिल्मों के लिए इंटरनेशनल अवार्ड भी मिले। रसिका ने इरफान खान के साथ भारतीय जर्मन ड्रामा ‘किस्सा’ नाम की फिल्म में भी काम किया, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। 

फिल्म ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी का रोल ही उनकी पहचान बन गया। यह किरदार उनसे बिल्कुल अलग था, जिसको निभाना उनके लिए आसान नहीं था। रसिका दुग्गल ने इस फिल्म में कई बोल्ड सींस, इमोशनल ग्रे जोन और चालाकी तीनों के मेल वाले किरदार को बड़े ही खूबसूरती के साथ निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और खूब प्यार लुटाया। बीना त्रिपाठी को इस फिल्म में साजिश करने वाली महिला ही नहीं बल्कि एक ऐसी स्त्री बताया गया है, जो पुरुष प्रधान समाज में अपने ही अस्तित्व के लिए लड़ती नजर आती है। 

रसिका ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ी रही हैं और उनकी कई पॉपुलर वेब सीरीज ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है, जिनमें उन्होंने नेटफ्लिक्स पर ‘दिल्ली क्राइम’ जिसमें डीसीपी वर्तिका के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन लगती है। इसके अलावा उन्होंने अमेजॉन प्राइम और हॉटस्टार पर भी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अमेजॉन प्राइम पर ‘मेड इन हेवन’ वेब सीरीज में उन्होंने यादगार किरदार जिया है। वहीं हॉटस्टार पर आई फिल्म ‘आउट ऑफ़ लव’ भी एक शानदार वेब सीरीज साबित हुई, जिसमें रसिका ने एक वाइफ का रोल निभाया है, जो अपने पति से धोखा खाने के बाद भी खुद को दोबारा खोजती है और इंडिपेंडेंट बनती है। 

बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जो जानते होंगे कि रसिका दुग्गल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैे। वह साल 2010 में एक्ट्रेस “पाउडर” नाम के टीवी शो दिखाई दीं। इसके बाद रसिका ने 2012 में “उपनिषद गंगा” नाम के मेथेलॉजिकल सीरीज में बेहतरीन एक्टिंग की। उन्होंने इस शो में कई अलग-अलग रोल अदा किए। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रसिका जैसी सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस इंडस्ट्री के लिए खरा सोने से कम नहीं हैं।

रसिका, एक्टर मुकुल चड्ढा की पत्नी हैं, जो एक थिएटर आर्टिस्ट के साथ-साथ फिल्म-टीवी एक्टर 

भी हैं। दोनों FTII में मिले और वहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...