मेकअप अप्लाई करने से आपको भी हो सकते हैं चेहरे पर पिंपल, ध्यान देने लायक हैं ये 8 बातें
अगर मेकअप को ठीक से ना हटाया जाए, तो ये तत्व हमारी त्वचा में समा जाते हैं और साथ ही हमारे रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं।
Makeup and Pimple: मेकअप आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह न केवल हमारी सुंदरता को निखारता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।लेकिन जब मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है या गलत तरह से मेकअप इस्तेमाल किया जाता है तो यह हमारी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है। त्वचा पर अलग अलग तरह इन्फेक्शन होने लगते हैं और साथ ही पिंपल्स भी बढ़ने लगते हैं। मेकअप से जुडी परेशानियों से बचने के लिए कुछ आसान चीजों का ध्यान रखें। इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखने से आप बिना डरे आराम से मेकअप कर सकते हैं।
अपनी त्वचा की कोमलता बनाए रखें और मेकअप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करें।
मेकअप और पिंपल्स

जब हम मेकअप अप्लाई करते हैं, तो हमारे चेहरे की त्वचा पर केमिकल्स, धूल और कई सारे प्रदूषण तत्व जमा हो जाते हैं। इसलिए अगर मेकअप को ठीक से ना हटाया जाए, तो ये तत्व हमारी त्वचा में समा जाते हैं और साथ ही हमारे रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं। इस वजह से पसीना, तेल और गंदगी रोमछिद्रों में अटक जाती है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स का होना आम बात है।
क्यों होते हैं पिंपल्स
मेकअप ठीक तरह से ना हटाना
चेहरे से पूरी तरह मेकअप हटाना बहुत जरूरी है। अगर मेकअप को रातभर चेहरे पर छोड़ दिया जाता है , तो ये रोमछिद्रों में घुसकर त्वचा को नुक्सान पंहुचा सकता है।
लगतार मेकअप लगाना

अगर आप लगातार मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपकी त्वचा को सांस नहीं लेने देता है । जिसकी वजह से त्वचा में ज्यादा तेल का निर्माण होता है और पिंपल्स उभरने लगते हैं।
गलत मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल
कुछ मेकअप प्रोडूसटस में कैमिकल्स होते हैं, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ये प्रोडूसटस हमारी त्वचा को ड्राई या ऑयली बना सकते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
त्वचा की प्रकार का रखें ख्याल
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आपको उस प्रकार का मेकअप चुनना चाहिए जो तेल कम करने में मदद करता है। वहीं, ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग मेकअप की जरुरत होती है।
पिंपल्स से बचें कुछ इस तरह
साफ-सुथरी मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें
मेकअप ब्रश, स्पंज और मेकअप अप्लाई करने वाले अलग अलग टूल्स को हमेशा साफ रखें। गंदे ब्रश से बैक्टीरिया फैलते हैं, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं।
मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें

त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी है। मेकअप से पहले हमेशा अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहे।
फेस वॉश का इस्तेमाल करें
दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश से चेहरे को धो लें। चेहरा साफ़ रखने से त्वचा से गंदगी और तेल निकल जाता है, जो पिंपल्स की परेशानी को कम करता है।
स्मोकी और हेवी मेकअप ना करें
जब भी त्वचा पर जरुरत से ज्यादा मेकअप या हेवी प्रोडक्ट्स लगाए जाते हैं, तो ऐसा करने से यह त्वचा के रोमछिद्रों को ब्लॉक कर देता है। इसलिए हल्के और नैचुरल मेकअप इस्तेमाल करें।
