Makeup

मेकअप से ऐसे छिपाएं एक्ने और पिंपल्स, फॉलों करें ये टिप्स

चेहरे से एक्ने और पिंपल्स के दाग को छिपाने के लिए आप मेकअप का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह के मेकअप से चेहरे से एक्ने और पिंपल्स को छिपा सकते हैं।

Makeup Tips : मेकअप से आपकी खूबसूरती निखरकर आती है। कई लोग अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मेकअप करते है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो मेकअप अपने चेहरे के दाग-धब्बों, पिंपल्स और एक्ने जैसी परेशानियों को छिपाने के लिए करते हैं। अगर आपकी स्किन पर भी एक्ने और पिंपल्स की परेशानी है, तो मेकअप से आप इसे छिपा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। आज हम आपको इस लेख में एक्ने और पिंपल्स छिपाने के लिए किस तरह मेकअप करते हैं के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

पिंपल्स छिपाने के लिए कलर करेक्टर का करें प्रयोग

चेहरे से पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप कलर करेक्टर का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए स्किन पर प्राइमर लगाने के बाद ग्रीन कलर का करेक्टर लगाएं। चेहरे पर ग्रीन कलर करेक्टर को लगाने के लिए आप कंसीलर ब्रश का प्रयोग करें। इससे बेहतर और सही जगह पर कलर करेक्टर का यूज हो सकेगा। इसके बाद ग्रीन कलर करेक्टर को छिपाने के लिए आप अपनी स्किन टोन से मिलते-जुलते रंग का कंसीलर प्रयोग करें। इससे पिंपल्स सही तरीके से छिप सकेगा।

मैट फाउंडेशन का करें प्रयोग

अगर आपकी स्किन काफी ऑयली है, तो इस स्थिति में चेहरे से पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप मैट फाउंडेशन का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा हैवी नजर नहीं आएगा और आपके चेहरे को मैट फिनिशिंग मिलेगी। इसके लिए सबसे पहले फाउंडेशन को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे ब्यूटी स्पंज से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि इसे आपको रगड़ना नहीं है, सिर्फ हल्के हाथों से थपथपाना है।

पिंपल्स पैच है प्रभावी

चेहरे से पिंपल्स और एक्ने के निशान को छिपाने के लिए आप प्लेन पिम्पल पैच का प्रयोग कर सकती हैं। पिंपल्स पैच का प्रयोग आपको चेहरे पर मेकअप करने से पहले करने की जरूरत होती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप चेहरे पर पिंपल्स पैच का अधिक लंबे समय तक यूज नहीं कर सकता है। ऐसा करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसके प्रयोग से स्किन को सांस लेने में परेशानी होती है, इससे स्किन डल और बेजान हो सकती है।

कुछ जरूरी टिप्स

ध्यान रखें कि स्किन को कई बार मेकअप से नुकसान हो सकता है। ऐसे में मेकअप करने से पहले और बाद में मेकअप ब्रश को अच्छी तरह से क्लीन करें। सप्ताह में कम से कम 1 बार मेकअप ब्रश को अच्छी तरह से धोएं।

  • मेकअप खरीदने से पहले अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें। वहीं, आप इसकी जानकारी के लिए स्किन एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
  • मार्केट से मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय उस सामग्री में मौजूद इंग्रेडिएंट्स की जानकारी अच्छी तरह से जान लें।
  • मेकअप या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट चेक करके ही इसे खरीदें। कभी भी एक्सपायरी डेट का मेकअप प्रोडक्ट्स यूज न करें। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है।

चेहरे से पिंपल्स और एक्ने को छिपाने के लिए आप इन आसान तरीकों से मेकअप कर सकते हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन पर बिना वजह ज्यादा पिंपल्स और एक्ने की परेशानी होती है, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment