आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे कंगन के ये डिजाइन, साड़ी-सूट के साथ लगेंगे खूबसूरत: Bangles Designs
Bangles Designs

आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे कंगन के ये डिजाइन, साड़ी और सूट के साथ लगेंगे खूबसूरत : bangles designs

आइए जानते हैं कुछ ऐसे कंगन डिजाइन, जो आपके हाथों की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी साड़ी और सूट के साथ भी खूब जचेंगे।

Bangles Designs: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए चूड़ियों के साथ साथ कंगन पहनना भी बहुत ही अच्छा लगता है। महिलाओं की पहने जाने वाली ज्वेलरी में कंगन भी एक खास पहचान रखते हैं। यह न केवल ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ खूबसूरत लगते हैं बल्कि यह आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाते हैं।

चाहे साड़ी हो या सूट, सही कंगन चूज करने से आपके लुक में चार चाँद लग जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कंगन डिजाइन, जो आपके हाथों की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी साड़ी और सूट के साथ भी खूब जचेंगे।

Also read: इन खूबसूरत गोल्डन चूड़ियों का इस्तेमाल करके बढ़ा सकते हैं अपने हाथों की खूबसूरती

मीनाकारी कंगन डिजाइन:

Bangles Designs
picture credit – the cresent moon shop

मीनाकारी कंगन अपने कलर और बेहतरीन डिजाइन के लिए काफी फेमस है। इन कंगनों पर की गई बारीक कलाकारी और इसके चमकदार रंग इसको और भी ज्यादा खूबसरत बनाते हैं। आप मीनाकारी कंगन को ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। खासकर लाल या हरे रंग की साड़ी के साथ मीनाकारी कंगन बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप इसको पहनते हैं तो यकीन कीजिये आप बहुत ही खूबसरत लगेंगे।

कुंदन कंगन डिजाइन:

kundan bracelet designs
kundan bracelet designs (picture credit – kushal’s)

कुंदन कंगन का ट्रेंड भी काफी चल रहा है, अगर आप अपने लुक में थोडा रॉयल टच चाहते हैं, तो इसके लिए कुंदन कंगन एक अच्छा आप्शन है। यह कंगन अपने हेवी लुक और अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ एक अलग ही सुन्दरता रखता है। अगर आप शादी या किसी खास फंक्शन में कुछ नया और रॉयल लुक चाहती हैं तो आप कुंदन वाले कंगन को कैरी जरुर करें। ये कंगन साड़ी और सूट दोनों के साथ अच्छी तरह मैच करते हैं।

डायमंड कंगन डिजाइन:

diamond bracelet designs
diamond bracelet designs (picture credit – indiamart)

इस डिजाइन के कंगन देखने में बहुत ही स्टाइलिश लगते हैं। यह आपके हाथों को क्लासी लुक देते हैं, आप अगर इस कंगन को कैरी करते हैं तो यह आपके हाथों की सुन्दरता को बढ़ाने का काम करेगा। इस तरह के कंगन आप सूट से लेकर साड़ी तक के साथ में स्टाइल कर सकते हैं। अगर आप कैजुअल लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के कंगन को बिना चूड़ी के भी पहन सकती हैं। ये आप सिंपल कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं।

चूड़ा कंगन डिजाइन:

bangle bracelet design
bangle bracelet design (picture credit – amazon)

पंजाबी चूड़ा कंगन सिर्फ ब्राइडल लुक के लिए ही नहीं होता, अगर आप चाहे तो आप इसे अपने किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन में पहन सकती हैं। रेड और व्हाइट का ये कॉम्बिनेशन साड़ी और सलवार सूट दोनों के साथ बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ एक मॉडर्न टच भी देता है।

पर्ल कंगन डिजाइन:

pearl bracelet designs
pearl bracelet designs (picture credit – shree krishna pearls)

पर्ल डिजाइन एक ऐसी डिजाइन है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। पर्ल ज्वेलरी किसी भी तरह के आउटफिट के साथ बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। पर्ल डिजाइन में आपको अलग-अलग साइज और स्टोन में कई ऑप्शन मिल जाएँगे। कंगन में चौड़े से लेकर पतले डिजाइन तक आपको मिलेंगे जिन्हें आप किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इन्हें आप चूड़ियों का सेट बनाकर भी पहन सकती हैं जिसमें आप मल्टीकलर चूड़ी भी पहन सकती हैं। तो ये हैं कंगन के कुछ खास डिजाइन जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...