These lovely bangles will add to the beauty of festivals
These lovely bangles will add to the beauty of festivals

Bangles for Festival: त्यौहारों में आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन हम आपके लिए लाए हैं।

नीले रंग के दो शेड की ये चूड़ियां गोल्डन कंगन के साथ खूब जम रही हैं। इनमें झुमका भी लगा हुआ है। इन चूड़ियों को झुमकी के साथ पेयर कर सकती हैं।

पोलकी लगी हुई ये हरी चूड़ियां बेहद खूबसूरत और प्यारी हैं। इन्हें आप किसी भी रंग की आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

pink bangles
Colorful Bangles

गुलाबी रंग के दो शेड वाली ये चूड़ियां सिल्वर वर्क के साथ बहुत प्यारी दिख रही हैं। इन्हें आप मीनाकारी या स्टोन वाले कंगन के साथ मैच करके भी पहन सकती हैं।

तोता हरा रंग वाली ये चूड़ियां पेस्टल शेड की साड़ियों और लहंगे के साथ खूबसूरत दिखेंगी। इन्हें कोई भी पहन सकता है। वैसे भी सावन में हरा रंग खूबसूरत दिखता है।

green pink bangles
green pink bangles

हरी और गुलाबी रंग की चूड़ियों का यह कॉम्बिनेशन शानदार दिख रहा है। इसके साथ गोल्डन चूड़ियां भी हैं। इन्हें आप अकेले भी पहन सकती हैं।

green blue bangles
green blue bangles

हरी और नीली रंग की चूड़ियों का यह कॉम्बिनेशन बहुत शानदार दिख रहा है। इसे पहनने के
बाद हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। इसके कड़े को आप अकेले भी पहन सकती हैं।

लाल और गुलाबी रंग के कंगन लहरिया डिजाइन में हैं और बहुत प्यारे दिख रहे हैं। इन्हें आप
वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

वेलवेट मटीरियल में मेहंदी हरे रंग की चूड़ियां स्मार्ट दिख रही हैं। इसके साथ मैट गोल्ड कलर के कंगन भी हैं। यह चूड़ियां न तो टूटती हैं और न ही जल्दी खराब होती हैं।

Pyaazi bangles
Pyaazi bangles

प्याज रंग की ये चूड़ियां सादगी से भरी लेकिन उतनी ही सुंदर भी हैं। इनके साथ मिरर वर्क
वाली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन अच्छा है। सिल्क साड़ी पर यह रंग अच्छा लगता है।

Peach Bangles
Peach Bangles

ट्रांसपैरेंट मटीरियल में पीच रंग की ये चूड़ियां बहुत प्यारी दिख रही हैं। इस पर किया गोल्डन वर्क इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। यह कलर हर तरह के फैब्रिक पर मैच करता है।

हरी और सुनहरी रंग की चूड़ियों का यह कॉम्बिनेशन राजसी लुक दे रहा है। इसे आप साड़ी और लहंगा दोनों के साथ पहन सकती हैं।