Best Picnic Places For Kids: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चे ज़िद्द करने लगते है घूमने की। लेकिन अधिकतर लोग जो नौकरी करते हैं उनके पास वक़्त नहीं होता और कभी-कभी ट्रिप के लिए बजट नहीं होता, इसलिए ट्रिप कैंसिल करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन जगहों पर कम खर्च में आप अपनी पूरी फैमिली के साथ यादगार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Also read : राजस्थान जाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ख्याल: Travel Tips For Rajasthan
माउंट आबू, राजस्थान

माउंट अबू ,राजस्थान के सिरोही जिले के अरावली पहाड़ियों में स्थित एक पहाड़ी नगर है। यह हिल स्टेशन भारत के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। इस जगह पर बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत सारी मौजूद है। माउंट अबू में स्थित दिलवाड़ा मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए नक्की वॉटरफॉल, गुरु शिखर, टॉड रॉक व्यू पॉइंट जैसे अनेकों जगह देखने को मिलेंगे। कम बजट में यहां पहुंचने के लिए आप ट्रैन से यात्रा कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन के पास अबू रोड रेलवे स्टेशन है। अबू रोड स्टेशन से आप आसानी से माउंट अबू पहुंच सकते हैं।
हरिद्वार और ऋषिकेश , उत्तराखंड
गर्मियों में घूमने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश बेहतर विकल्प है। अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको ऋषिकेश जरूर जाना चाहिए क्योंकि यह भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यहां का मौसम हमेशा ही अच्छा होता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए है। ऋषिकेश को लोग ‘ विश्व की योग राजधानी भी कहते हैं क्योंकि यहां पर लोग योग और ध्यान सिखने आते हैं। हरिद्वार भारत के पवित्र स्थलों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु जब पृथ्वी पर आये थे, तब उनके पैर इसी जगह पर पड़े थे इसलिए हरिद्वार का नाम ‘हरी की पैड़ी’ रखा गया लेकिन बोलचाल में इसे ‘हरी की पौड़ी कहा जाने लगा । यहां पहुंचने के लिए आप ट्रैन से हरिद्वार जंक्शन आ सकते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन घने जंगलों और अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यह हिल स्टेशन मुंबई से लगभग 270 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां पर आप ठंडी हवाओं को महसूस कर सकते हैं। यहां पर 500 साल पुराना प्राचीन मंदिर है, जो मराठा विरासत की पहचान है। महाबलेश्वर में आप इतिहास के रोचक जानकारियों के साथ-साथ यहां खूबसूरत नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए वेन्ना झील है, जहां पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां के प्रतापगढ़ किले में प्रसिद्ध भवानी मंदिर है, छत्रपति शिवाजी महाराज को तलवार से सम्मानित किया गया था।
यहां का मैप्रो गार्डन अपनी स्ट्रॉबेरी उपज के लिए प्रसिद्ध है। लिंगमाला झरना पॉइंट अपनी आकर्षक सुंदरता के कारण पर्यटकों में लोकप्रिय है। महाबलेश्वर से 18 किलोमीटर दूर पंचगनी नाम का हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। पर्यटकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है यहां का सनसेट पॉइंट। महाबलेश्वर पहुंचने के लिए आप ट्रैन से ट्रेवल कर सकते हैं। महाबलेश्वर के लिए आप यहां के नजदीकी स्टेशन वाथर उतर कर महाबलेश्वर जा सकते हैं।
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में स्थित बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है। विश्व भर के लोग यहां पर छुट्टियों में आते हैं। यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांति के लिए प्रसिद्ध है । डलहौजी अपने प्राकृतिक नजारों, फूलों, घास के मैदान, तेज प्रवाह वाली नदियों, शानदार धुंध के पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां का मुख्य पर्यटक स्थल खज्जियार है , जहां पर आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी और जॉर्बिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। डलहौजी का पंचपुला झरना देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
यहां का माल रोड अपनी शाम के लिए मशहूर है। शाम के समय माल रोड बाज़ारों से जगमगाता है और यहां की रौनक पर्यटकों के भीड़ से बढ़ जाती है। कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। यहां पर आपको काले भालू, तीतर, तेंदुआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन जैसे अनगिनत जानवर देखने को मिल सकते हैं।यहां के डैनकुंड पीक को सिंगिंग हिल भी कहा जाता है। पर्यटक इस जगह को स्वर्ग भी कहते हैं । यह अपनी खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। और अगर आप बोटिंग के अनुभव करना चाहते हैं तो आपको डलहौजी के चमेरा घाट जरूर जाना चाहिए। चमेरा घाट बोटिंग के लिए लोकप्रिय है। चंबा घाटी में ही सतधरा वॉटरफॉल मौजदू है। सतधारा वॉटरफॉल उनलोगों के लिए है,जो शहर के भीड़ भाड़ से दूर शांति में जाना चाहते हैं। कहा जाता है कि यह झरना औषधीय गुणों से भरपूर है क्योंकि यहां के पानी में रोगों को ठीक करने के चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं। डलहौजी आने के लिए आप अपने परिवार के साथ यहां के निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट से यात्रा कर सकते हैं।
मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित मसूरी भारत के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। अगर आप कम बजट में हिल स्टेशन जाने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो मसूरी जा सकते हैं। मसूरी को पहाड़ियों का रानी भी कहा जाता है,क्योंकि यह पहाड़ियों के बीच और चारों ओर से देवदार के घने जंगल से घिरा हुआ ह। साथ ही नदियों और ऊंचाई से बहने वाले झरनों यहां के नज़ारे को चार चांद लगा देते हैं। यहां आपको घूमने के लिए मसूरी लेक, लाल टिब्बा, क्लाउड एन्ड, केम्पटी फॉल्स, कंपनी गार्डन जैसे अनेकों खूबसूरत जगह मिलेंगे। तो आप भी अपने परिवार के साथ गर्मी कि छुट्टियों में इन जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
