दोस्तों के साथ मुंबई के आस-पास घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो इन जगहों पर रोमांच के साथ करें बचत: Mumbai Picnic Spots
Mumbai Picnic Spots

Mumbai Picnic Spots: अगर आप भी हैं घूमने के शौकीन तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप दिल खोलकर घूम सकते हैं। अच्छी और किफायती रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं और दोस्तों के साथ मिलकर अपने दिन को खूबसूरत बना सकते हैं। मुंबई के आस-पास ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां के लिए आप रोड ट्रिप कर सकते हैं। साथ ही साथ प्रकृति की खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं। आपका घूमना भी हो जाएगा और आपके पैसे भी अधिक खर्च नहीं होंगे। अधिक से अधिक अनुमान लगाकर आपके 5000 से रुपये खर्च होंगे।

वैसे तो लोगों को मुंबई के अलावा देश की कई ऐसी जगहें हैं जो खूब पसंद आती हैं। साउथ इंडिया के खूबसूरत पहाड़ और झील देखने के साथ ही लोग हिमाचल और उत्तराखंड की ठंड को भी महसूस करना चाहते हैं। अगर आप मुंबई के आसपास घूमना चाहते हैं तो आपको इन जगहों से कम रोमांच देखने को नहीं मिलेगा। आपको हम ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद आप बांध और पहा़ड़ का मजा ले सकते हैं।

Also read : Mumbai Me Ghumne ki Best Jagah: 20+ मुंबई में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल 

राजमाची

Best Picnic Spots Mumbai
Rajmachi – Best Picnic Spots Mumbai

मुंबई से रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो राजमाची आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। रोड ट्रिप के लिए आपको कोंढाणे से 3 से 4 घंटे की दूरी पर यह जगह मिलेगी। वहीं अगर ट्रेन से जाने का मन है तो मुंबई से कर्जत के लिए ट्रेन की टिकट कीजिए। इसके बाद किसी सवारी से जा सकते हैं। दरअसल, इस जगह की प्रसिद्धि यहां के अद्भुत किले के कारण है। इसके साथ ही यह पहाड़ियों पर स्थित है। इसकी उंचाई समुद्ग तल से करीब 2710 फीट है। यहां से शिरोरा बांध के बैकवाटर को भी आप देख सकते हैं। कुल मिलाकर आपको सुंदर नजारा देखने को मिलता है।

लवासा

लवासा जाने के लिए अगर आप दोस्तों के साथ प्लान बनाते हैं तो सबसे बढ़िया रहेगा। दोस्तों का साथ भी रहेगा और ट्रिप का खर्च भी आपस में बंट जाएगा। पैसे बचाने के लिए आप बॉयज हॉस्टल में रुक सकते हैं। मुंबई से लवासा पहुंचने के लिए कुल 5 घंटे लगते हैं। आप अपनी कार, ट्रेन या बस से जा सकते हैं। ट्रेन के लिए आपको मुंबई से पुणे जाने के लिए 300 रुपये तक का टिकट लगेगा। वहां से आप किसी सवारी का (कैब, टैक्सी) प्रयोग कर सकते हैं। आप जब लवासा के लिए जा रहे हैं तो वहां लवासा नेचर ट्रेल, लवासा झील, तम्हिनी घाट, दासवे व्यू प्वाइंट, देवकुंड झरना और तिकोना किला जरूर जाएं। आपका ये ट्रिप बहुत खूबसूरत बन जाएगा।

भंडारदरा

Bhandardara
Bhandardara

अगर आप भंडारदरा के लिए रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो एमएसआरटीसी बसों से ट्रैवल कर सकते हैं। ठाणे, नासिक और मुंबई को से होकर ये बसें चलती हैं। अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं तो मुंबई से इगतपुरी के लिए 200 रुपये तक का स्लीपर कोच का टिकट मिल जाएगा। इगतपुरी रेलवे स्टेशन से आपको लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर भंडारदरा मिल जाएगा। मुंबई से इसकी दूरी करीब 4 घंटे की है। अगर भंडारदरा जा रहे हैं तो रतनगढ़ किला, भंडारदरा बांध, वसुंधरा झरना, रंधा झरना, श्री अमृतेश्वर मंदिर, अंब्रैला फॉल्स, नन्ही झरना देखने के लिए जाएं। आपका दिन बन जाएगा। आप अपने दोस्तों के साथ यहां पर हॉस्टल में रुक सकते हैं, जहां पर एक बेड के लिए आपको ₹600 से ₹700 का चार्ज लग सकता है।