स्वाति कुमारी
मुंबई के प्रभादेवी में सिद्धि विनायक मंदिर स्थित है। मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है। हर मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बप्पा का दर्शन करने आते है।
सिद्धिविनायक मंदिर
बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है। यह मुंबई के मालाबार क्षेत्र में स्थित है। बाबुलनाथ मंदिर में मारवाड़ी और गुजराती समुदाय के लोग की अगाध श्रद्धा है।
बाबुलनाथ मंदिर
ऐसा माना जाता है कि मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम ने बालू से शिवलिंग बनाकर शिव जी की पूजा की थी। इस मंदिर में क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित किया जाता है।
वाळकेश्वर मंदिर
यह मुंबई के सबसे पुराना मंदिर में से एक है। इस मंदिर के नाम पर ही मुंबई शहर का नाम रखा गया है। हर रोज भारी संख्या में लोग मुंबा देवी दर्शन करने आते हैं।
मुंबा देवी
इस मंदिर में मां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित है और प्रतिदिन उनकी आरती होती हैं। नवरात्रि के दिनों में यहां काफी संख्या में लोग माता के दर्शन हेतु आते हैं।
महालक्ष्मी मंदिर
मुंबई का इस्कॉन मंदिर एक दिव्य और आध्यात्मिक मंदिर है। ये मंदिर संगमरमर और कांच से बना हुआ है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ दिखाई देती हैं।
इस्कॉन मंदिर
वैष्णो देवी मंदिर मुंबई के मलाड में स्थित है। यहां आने के पश्चात भक्तों को बेहद शांति का अनुभव होता है। मां के दर्शन के लिए नवरात्री में यहां भीड़ उमड़ पड़ती है।
वैष्णो देवी मंदिर
स्वाति कुमारी