प्रशांत नारायणन का कहना है कि उन्हें निगेटिव शेड्स वाले किरदार निभाना आसान प्रतीत होता है। फिल्म ‘फ्रेड्रिक’ में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार बड़ा हिंसक है मगर उस भूमिका में एक गहराई है।
फिल्म के निर्देशक राजेश बुटालिया के साथ काम करने के बारे में उनका कहना है कि नए डायरेक्टर्स के बारे में मुझे यह बात बेहद पसंद है कि वह सेट पर फिक्स धारणाओं के साथ नहीं आते। राजेश की सोच इस मामले में एकदम साफ़ थी कि वह चाहते क्या हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने फिल्म में ताज़गी लाइ है।

थिएटर बैकग्राउंड से आने की वजह से वह नए लोगों के साथ काम करने को लर्निंग एक्सपीरिएंस मानते हैं क्योंकि नए चेहरे बड़े आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करते हैं और इस फिल्म में नई प्रतिभाओं ने भी यादगार अभिनय किया है। वो कहते हैं, ‘मैंने अलग-अलग फिल्मों में भिन्न-भिन्न प्रकार के रोल किये हैं लेकिन फ्रेड्रिक वास्तव में बहुत कुछ नया और अलग है।’
निर्माता मनीष कलारिया और निर्देशक राजेश बुटालिया की फिल्म फ्रेड्रिक 27 मई को पूरे देश में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में प्रशांत नारायण के साथ नए चेहरे अविनाश ध्यानी और तुलना बुटालिया ने अभिनय किया है।
ये भी पढ़े-
करीना-शाहिद ने प्रूव किया कि वे हैं परफेक्ट प्रोफेशनल
फैमिली एंटरटेनर है ‘वेलकम बैक’- अनिल कपूर
जानिए किस दिन सलमान बांधेंगे सेहरा
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
