दरअसल, पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी, ये देख शाहरुख फौरन मदद के लिए आगे बढ़े और उन्होंने अपनी जैकेट से अर्चना के लहंगे में लगी आग को बुझाया। इस दौरान अर्चना के साथ साथ शाहरुख भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। खबरों की मानें तो ये घटना रात करीब 3 बजे की है।
आपको बता दें कि हुआ कुछ एैसा था कि पार्टी से लगभग सभी लोग जा चुके थे। वहीं अर्चना अपनी बेटी के साथ आंगन में थीं तभी दिए से उनके लहंगे में आग लग गई। उस वक्त का नजारा देख सभी घबरा गए। अचानक हुए इस हादसे से किसी को कुछ भर समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हुआ क्या। लेकिन तभी शाहरुख खान ने समझदारी से काम लिया और आग बुझाई। हालांकि इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गए और वह भी थोड़ा जल गए। आग से ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनजर अर्चना के हाथ के अलावा उनका दाया पैर भी जल गया। उन्हें तुरंत मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी वह आईसीयू में हैं।
ये भी पढ़े-
