मॉर्निंग और इवनिंग वॉक

गर्मियों के मौसम में इवनिंग और मॉर्निंग में ही वॉक करें। क्योंकि इस वक्त ज्यादा गर्मी नहीं होती।गर्मियों में घर पर भी एक्सरसाइज और योगा करना सही है। गर्मियों में फिजिकल वर्कआउट से कलौरी तेजी से बर्न होती है।

देसी पेय लें
 
गर्मियों में बाज़ार के कोल्ड ड्रिंक्स,सॉफ्ट ड्रिंक्स या जूस की जगह देसी पेय को तव्वजो दें। जैसे लस्सी,छाछ,ताजे फलों का जूस,नींबू का रस,नारियल पानी वगैरह। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं।

3 लीटर पानी

गर्मियों में खुद को फिट और स्वस्थ रहने के लिए कम से कम तीन लीटर पानी ज़रुर पिएं। पानी जहां आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है वहीं यह आपको फिट रखने के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों से भी निजात देता है।

गर्मियों में रखें ऐसा खानपान

ध्यान रहे गर्मियों में ऑयली खाने से दूरी बनाएं। जितना हो सके फ्रूट्स और सैलेड खाएं,जूस पिएं।  दही और छाछ का सेवन ज़रुर करे। गर्मियों में सीजनल सब्जियां और फल जरुर खाएं। 

तेज़ धूप में ना निकलें

गर्मी के मौसम में तेज़ धूप में ना निकलें क्योंकि तेज़ धूप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ कई तरह की परेशानियां भी उत्पन्न कराती हैं। सिर पर स्कार्फ ,  टोपी  या फिर छाते का प्रयोग करें। 

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ये भी पढ़ें

रहना है जवां तो अपनाएं ये फ्रूट्स एंड वेजीटेबल डाइट

अगर चाहते हैं जल्दी रिजल्ट तो योग के दौरान अपनाएं ये डाइट चार्ट