हर साल 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और इसके महत्व के बारे में पूरी दुनिया को अवेयर करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। दरअसल यह एक मौका होता है लोगों को बताने के लिए कि हमारी ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को आने वाली जनरेशन के लिए बचाए रखना कितना जरुरी है।
क्या है वर्ल्ड हेरिटेज प्लेसेस
विश्व धरोहर, वे प्लेसेस हैं जो ऐतिहासिक और पर्यावरण के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें बचाए रखने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाते हैं। ऐसे प्लेसेस को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की मान्यता दे देता है। यूनेस्को जिस जगह को समझता है कि वह मानवता, सांस्कृतिक और भौतिक रूप से जरुरी है उसे विश्व धरोहर के रूप में घोषित कर देता है।
हेरिटेज साइट्स की संख्या
दुनियाभर में कुल 1073 हेरिटेज प्लेसेस हैं। इनमें से 832 कल्चरल, 206 नेचुरल और 35 मिश्रित हैं। इटली हेरिटेज साइट्स के मामले में नंबर वन है। सिर्फ इटली में हेरिटेज साइट्स की संख्या 53 है। चीन में 51, स्पेन में 46 फ्रांस में 43, मेक्सिको में 34 हैं। भारत में इनकी संख्या 36 है। इनमें से 28 कल्चरल साइट्स हैं तो वहीं 7 नेचुरल और 1 मिक्स्ड है।
