अक्सर देखने में आता है कि बीमारी बड़ी हो या छोटी, उसके लश्रण दिखते ही हम तुरंत डाॅक्टर के पास चले जाते हैं, पर यदि हमें अपने हाथों की उंगलियों से ही सेहत के बारे पता चल जाए तो हम खुद ही जान सकते हैं कि हम किस बीमारी की चपेट में हैं और इसका बचाव क्या हो सकता है।
अनुष्ठक- हमारे हाथ का अंगूठा हमारे फेफड़ों से जुड़ा होता है, इसलिए यदि आपके दिल की धड़कन तेज हैं तो हल्के हाथों से अंगूठे पर मसाज करें और हल्का-सा खींचे। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।
तर्जनी- ये उंगली हमारी आंतों से जुड़ी होती है, इसलिए यदि आपके पेट में दर्द है तो इस उंगली को हल्का-सा रगड़ें। दर्द एक मिनट में गायब हो जाएगा।
मध्यमा- ये उंगली परिसंचरण तंत्र तथा सर्कुलेशन सिस्टम से जुड़ी होती है। यदि आपको चक्कर आ रहा है या जी घबरा रहा है तो इस उंगली पर मालिश करें। ऐसा करने से तुरंत राहत मिलेगी।
अनामिका- ये उंगली आपकी मनोदशा से जुड़ी होती है, इसलिए यदि मन अशांत है और आप शांति चाहते हैं तो इस उंगली पर हल्की-सी मसाज करें और खींचें। ऐसा करने से आपका मूड जल्दी ठीक हो जाएगा।
कनिष्ठा – कनिष्ठा, यानी छोटी उंगली का किडनी और सिर के साथ संबध होता है, इसलिए अगर सिर में दर्द है तो इस उंगली को हल्का सा दबाएं और मसाज करें। ऐसा करने से सिर का दर्द गायब हो जाएगा। ऐसा करते रहने से किडनी भी तंदुरुस्त रहती है।
ये भी पढ़ें-
जाने क्या है रक्तस्त्राव के संकेत और लक्षण
आप हमें फेसबुक,ट्विटर,गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
