तीज के मौके पर महिलाएं कैसे अपनी त्वचा व बालों का ध्यान रख कर प्राकृतिक घरेलू आर्युवेदिक पदार्थों का सहारा लेकर अपने सौंदर्य को चमका सकती हैं और सुंदर दिख सकती हैं बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शाहनाज हुसैन ।
त्वचा को चमकाएं :-
- एक चम्मच शहद में अंडे की सफेदी मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर मलें। आठ दस मिनट लगा रहने के बाद इसे धो डालें।
- एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल लेकर दो चम्मच ताजा मलाई में मिलाइए। दस मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गर्म पानी में भिगोई रूई से उसे साफ कर दें।
- पपीते का गुदा दो चम्मच और उसमें दस बूंदे नींबू की डाल कर उसे अच्छी तरह मसलें। इससे चेहरे पर अच्छी तरह मल लें और बीस मिनट बाद धो डालें।
- एक बड़ा चम्मच शहद लेकर उसमें पंद्रह बूंदे संतरे के रस की मिलाएं। एक चम्मच मुल्तानी मिटटी तथा एक चम्मच गुलाबजल लेकर इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद धो लें।
- एक बड़ा चम्मच मकई का आटा, बादाम, जैतून का तेल अथवा ताजा मलाई लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। चेहरे वर लगाने के दस मिनट बाद अच्छी तरह से धो डालें।
जरुरी है हेयर केयर :-
- बालों की सुंदरता के लिए शुद्ध नारियल तेल को गर्म करके इसे बालों और सिर की खाल पर लगा लीजिए इसके बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर गर्म पानी को निचोड़ दीजिए।
- उस तौलिये को पगड़ी की तरह 5 मिनट तक सिर पर लपेट लीजिए। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराइए। इस प्रक्रिया से बालों और सिर की खाल को तेल को थामे रखने में मदद मिलती है।
- इस तरह तेल को एक घंटा तक बालों में लगाने के बाद बालों को साफ पानी से धो डालिए।
आंखों को बनाएं आकर्षक :-
- निर्जिव और थकी आंखों के लिए काटनवुल पैड को गुलाब जल में भिगो दीजिए और इसे आंखें बंद करके आई पैड की तरह प्रयोग करके 10 मिनट तक नीचे लेटकर आराम कीजिए।
- इससे आंखों की थकान मिटती है और आंखों में प्राकृतिक चमक आ जाती है।
