इन 8 बॉलीवुड सितारों ने बचपन के प्यार से की थी शादी: Bollywood Couples Story
Bollywood Couples Story

बचपन के प्यार से शादी रचाई थी इन सितारों ने

बॉलीवुड में जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। लेकिन, कुछ जोड़ियों ने यह बात साबित किया है कि प्यार निभाने के लिए दोनों तरफ से कोशिश करनी पड़ती हैं।

Bollywood Couples Story: फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हमेशा से कहा जाता है कि ये दुनिया चकाचौंध से भरी होती है और यहां के रिश्ते उतने ही खोखले होते हैं। सेलिब्रिटीज के आए दिन लिंकअप और ब्रेकअप होते रहते हैं और कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती हैं। हालांकि, बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी शादी से एक नई मिसाल खड़ी की है। आपको यह कहानी काफी फिल्मी लग रही होगी। लेकिन, बॉलीवुड के कई सितारों ने इसे हकीकत में पूरा किया और उन्होंने सभी चीजों को दरकिनार रखते हुए अपने बचपन के दोस्त को हमसफर बनाया था। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बचपन में ही अपना जीवनसाथी चुन लिया था।


सुनील शेट्टी-माना शेट्टी


अन्ना सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्शन के लिए काफी मशहूर है। लेकिन, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही रोमांस से भरी हुई है। सुनील ने अपने बचपन की प्यार माना से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को 9 सालों तक डेट किया और फिर साल 1991 में धूमधाम से शादी की। हालांकि, दोनों का धर्म अलग था। लेकिन सुनील शेट्टी को कभी भी इस बात से फर्क नहीं पड़ा था। उन्होंने 9 साल तक अपने परिवार को शादी के लिए मनाने की कोशिश की और आखिरकार परिवार को भी उनके आगे झुकना पड़ा था।


आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप


आयुष्मान ने भी अपनी बचपन के दोस्त ताहिरा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुष्मान ने ताहिरा से बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 12 सालों तक डेट किया था।


ईशा देओल- भरत तख्तानी


ईशा देओल का बॉलीवुड कैरियर कुछ खास कमाल का नहीं रहा था। लेकिन, उनकी लव लाइफ बेहद शानदार रही है। ईशा देओल ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी की थी। ईशा और भरत एक दूसरे को स्कूल के समय से ही जानते थे और तब से ही दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।


शाहरुख खान और गौरी


बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन, उन्होंने हमसफर अपनी बचपन की दोस्त गौरी को बनाया था। गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसमें कई ट्विस्ट और टर्न आए थे। शाहरुख और गौरी ने साल 1991 में शादी की थी। दोनों का धर्म अलग था। फिर भी परिवार को इस शादी के लिए मानना पड़ा था। आज भी दोनों का रिश्ता बेहद खूबसूरत है और कपल तीन बच्चों के माता-पिता भी हैं।


ऋतिक रोशन और सुजैन खान

Bollywood Couples Story
Hrithik & Sussane


बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने टीनएज में सुजैन को पहली बार देखते ही अपना दिल दे दिया था। कुछ समय तक डेट करने के बाद कपल ने साल 2000 में शादी कर ली। हालांकि, दोनों का रिश्ता सिर्फ कुछ सालों तक ही चला और 2013 में दोनों ने एक दूसरे से अलग हो गए।


वरुण धवन और नताशा दलाल



बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय वरुण धवन ने भी अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से कुछ साल पहले शादी की है। वरुण और नताशा एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जिस वजह से दोनों के बीच में नजदीकियां आ गई थी। वरुण इंडस्ट्री में आने के बाद भी नताशा को डेट कर रहे थे। 24 जनवरी साल 2021 को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।


इमरान खान और अवंतिका

Imran Khan & Avantika
Imran Khan & Avantika

इमरान खान ने अब शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली है। लेकिन, उन्होंने भी अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका से धूमधाम से शादी की थी। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड में छाया रहता था। वैसे, अब यह कपल एक दूसरे से अलग हो चुका है।

जैकी श्रॉफ और आयशा

जैकी श्रॉफ फिल्मों में अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। उनकी लव लाइफ भी बेहद रोमांटिक रही है। जैकी ने 13 साल की आयशा को देखते ही अपना दिल दे दिया था। कुछ सालों तक डेट करने के बाद साल 1987 में जैकी ने धूमधाम से आयशा से शादी की थी और आज भी यह कपल एक दूसरे के साथ खुश हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment