Nikita Rawal Photoshoot: एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। निकिता ने न्यूजपेपर शार्ट ड्रेस में अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में निकिता अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आपको बता दें कि निकिता रावल अब तक गरम मसाला और अम्मा की बोली जैसी फिल्मों से अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं।
बॉलीवुड के साथ-साथ निकिता साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली निकिता अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी निकिता ने कुछ ऐसी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फूलों से अपनी पूरी बॉडी को कवर किया था। हांलाकि इस बार निकिता ने जिन तस्वीरों को पोस्ट किया है, वे उनसे न केवल सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही उनके फैंस भी उनके इस हॉट लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। निकिता ने अपनी तस्वीर को पोस्ट करने के साथ कैप्शन दिया है अखबार में आज की खबर। दरअसल, युवा अभिनेत्री ने अखबार से एक ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप बनाया है, जिसे उन्होंने बेल्ट और स्कर्ट से सील कर दिया है। लगता है निकिता कहीं न कहीं अपने दिलकश अंदाज से उर्फी को टक्कर देने का मन बना चुकी हैं।
