सामाजिक सरोकारों से जुड़े, चिंतक, स्तंभकार डॉ. सुनील जैन संचय हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ मानवता को झकझोरने वाली घटना के संदर्भ में बता रहे हैं कि शर्मसार हो जाइए, क्योंकि अब आपके पास कोई चारा ही नहीं बचा है, सिवाए शर्मिंदगी के. हर आधे घंटे में एक ‘बच्ची’ का बलात्कार हो रहा है और हर घंटे इंसानियत शर्मसार.दिल्ली के निर्भया कांड के बाद लगा था कि अब देश जाग गया है लेकिन नहीं, यह एक भ्रम था। हैदराबाद में देश की बेटी डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ जो दिल दहलाने वाली घटना घटी वह हमारे सभ्य समाज को कटघरे में खड़ा कर रही है। क्या हमारा समाज संवेदनहीन होता जा रहा है?
