पानी को खाने से भी ज्यादा जरूरी माना जाता है। साइंस की मानें तो एक इंसान खाने के बिना काफी दिनों तक जिंदा रह सकता है, लेकिन पानी के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। शरीर में पानी की कमी से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे ही अगर सही वक्त पर पानी न पिया जाए, तो ये भी एक मुसीबत बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पानी पीने का सही वक्त क्या है।
