आप एक अद्भुत सफर पर तो वैसे ही चल रहीं हैं, आपके अंदर एक नन्ही से जान जो पनप रही हैं! आप अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने वालीं हैं इसीलिए आपको तन, मन और आत्मा से खुश रहना चाहिए, ताकि आप एक खुश और स्वस्थ बच्चे को इस दुनिया में ला सकें। अगर आपको घूमने-फिरने से, हॉलिडे पे जाने से खुशी मिलती है, और आपका शरीर आपको इसकी अनुमति देता है तो आप ज़रूर छुट्टीयो में कहीं घूमने जाएँ। अगर आप वर्किंग वूमने हैं और आपको बिज़नेस ट्रिप पे जाना है, तो आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए, ट्रेवल कर सकती हैं।
