ग्वारपाठा अर्थात् एलोवेरा प्राय: घर के गमलों और लॉनों में उगाए जाते हैं। ये विभिन्न स्थानों पर भी स्वत: उग जाते हैं। ग्वारपाठा के पौधे 2-3 फुट ऊंचे होते हैं और जड़ के ऊपर कांड के पत्ते निकलते हैं जो एक फुट लंबे होते हैं। पत्ते शुरू में अधिक चौड़े होते हैं और बाद में ऊपर की ओर पतले हो जाते हैं। किनारे पर पत्ते नोकदार होते हैं। पत्ते के अंदर गूदा होता है जो पीले रंग के रस के समान होता है। इसे एलुआ कहा जाता है।
